क्राइम

UP : बदला लेने के लिए जीजा की बहन से दुष्कर्म, वीडियो बनाया…वायरल करने की देता था धमकी, गिरफ्तार

कानपुर में नौबस्ता थाना क्षेत्र में युवक ने अपने जीजा से बदला लेने के लिए उसकी बहन को प्रेम जाल में फंसाया। दुष्कर्म किया और इसके बाद उसे भी छोड़ दिया। फिर दूसरी जगह शादी कर ली। पीड़िता ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उसे अमेठी से गिरफ्तार कर लिया।


युवती ने पुलिस को बताया कि उसके भाई की शादी वर्ष 2021 में अमेठी निवासी युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद दोनों में विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद महिला मायके चली गई। भाई ने भी उससे मतलब खत्म कर दिया। इस बीच महिला के भाई का घर में आना जाना रहा।
जनवरी 2022 में पूरा परिवार एक शादी समारोह में चला गया। वह घर पर अकेली थी। तभी देर रात भाई का साला घर आया। मिठाई में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। बेहोश होने के बाद दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। सुबह होश आने पर विरोध किया, तो वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी।

आरोपी बोला- जीजा ने उसकी बहन की जिंदगी खराब कर दी
इसके बाद वह शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। फिर किसी दूसरी युवती से शादी कर ली। डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके जीजा ने उसकी बहन की जिंदगी खराब कर दी। बदला लेने के लिए उसने जीजा की बहन को प्रेमजाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण किया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

3 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

3 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

4 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

4 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

4 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

4 hours ago