छत्तीसगढ़

रायपुर में स्टंट करना पड़ा महंगा; पुलिस ने पकड़ा तो निकल गई होशियारी, कान पकड़कर मांगी माफी, 4 अरेस्ट

police action on bike Stunt: नवा रायपुर में स्टंटबाजी का एक मामला सामने है। पुलिस ने चार स्टंटबाज को गिरफ्तार किया है। बीते दिनों रविवार को चार युवक नवा रायपुर की रोड पर तेज रफ्तार में बाइक चलाने के साथ ही खतरनाक स्टंट करते नजर आए। पुलिस को इसकी जानकारी मिलने पर चार युवकों को अलग-अलग इलाकों से धरदबोचा है। थाना मंदिर हसौद और राखी थाना पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की है। 

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर से आए दिन स्टंट बाजी का वीडियो वायरल हो रहा है। अधिकतर नवा रायपुर और वीआईपी रोड पर स्टंट बाजी करते नजर आते हैं। इस रोड पर आम लोगों को भी आवागमन लगा रहता है। ऐसे में वहां से गुजरने वाले लोगों को भी इनसे डर रहता है। स्टंट करते छोटी सी गलती पर आने-जाने लोगों को दुर्घटना का शिकार हो जाएगा। इस लिए इन पर पुलिस की पैनी नजर है। 

थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत सत्य सांई तालाब के सामने सेंध तालाब पास, परसदा स्थित क्रिकेट स्टेडियम के सामने, ग्राम छतौना स्थित शमशान घाट के सामने और सीबीडी बिल्डिंग के सामने अलग-अलग चार व्यक्तियों को आम रोड में बाइक से स्टंट कर रहे थे। इससे उनके और दूसरों के साथ दुर्घटना होने की संभावना है। 

चारों स्टंट बाज युवकों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही उनके चार महंगी बाइक भी जब्त किया गया है। इसी क्रम में चारों के बाइक जब्त कर उनके खिलाफ थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 593, 594, 595, एवं 596/2023 धारा 279 भादवि. 184 एमव्हीएक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज किया गया है। 

गिरफ्तार आरोपी

  • मधु बघेल 21 साल, निवासी पीयूष कॉलोनी, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर।
  • बीरा रेड्डी परशुराम 42 साल, निवासी नवारायपुर, थाना राखी, रायपुर।
  • सुधीर धृतलहरे 22 साल, निवासी ग्राम छतौना, थाना मंदिर हसौद, रायपुर।
  • मुकेश चन्द्राकर 20 साल, निवासी भनपुरी, थाना खमतराई रायपुर।
kgnews

Recent Posts

‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश

‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश

ग्वालियर मध्य प्रदेश में अपराधियों को कानूनी लूपहोल (कमियों) का फायदा पहुंचाकर कोर्ट से छुड़ाने…

10 minutes ago
हाईकोर्ट से CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत! 62 नहीं, 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

हाईकोर्ट से CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत! 62 नहीं, 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

इंदौर  मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. माधव…

12 minutes ago
CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला खनिज संस्थान न्यास निधि प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर निलेशकुमार महादेव…

27 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

09 जुलाई तक दावा-आपत्ति कर सकते हैं महासमुंद, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष…

30 minutes ago
शिक्षा मंत्री ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

शिक्षा मंत्री ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

रायपुर. प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव पद्म विभूषण से सम्मानित, विश्वविख्यात पंडवानी गायिका…

33 minutes ago
CG : जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा समय पर खाद

CG : जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा समय पर खाद

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, चालू खरीफ मौसम के दौरान जिले के किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने…

40 minutes ago