महाकाल की शरण में तमिलनाडु के राज्यपाल, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

उज्जैन

 मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 ज्योतिर्लिंगों में एक बाबा महाकाल स्थित है। यहां पर हर दिन देशभर से लाखों भक्त पहुंचते ही है। इनमें कई सेलिब्रिटी और नेता, मंत्री- मिनिस्टर भी शामिल है। ऐसा ही कुछ बुधवार की सुबह हुआ। तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि आज तड़के बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने पहले बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए और इसके बाद गर्भग्रह मे पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन और अभिषेक किया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी अभिषेक शर्मा (बाला गुरु) ने बताया कि तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि आज तड़के बाबा महाकाल की भस्म आरती में सम्मिलित होने पत्नी लक्ष्मी रवि के साथ मंदिर आए थे। भस्म आरती के दर्शन करने के बाद महाकाल का अभिषेक किया। नंदी के कानों में मनोकामना कही।

नंदीहाल से भस्म आरती के दर्शन किए

उज्जैन पहुंचे तमिलनाडु राज्यपाल ने अपनी पत्नी के साथ नंदी हॉल से बाबा महाकाल की भस्मआरती के दर्शन किए। इसके बाद गर्भग्रह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन अभिषेक भी किया। बाबा के पूजन अर्चन करने के बाद आपने नंदी जी का पूजन अर्चन कर उनके कानों में अपनी मनोकामना भी कहीं।

मंदिर समिति ने किया सम्मान

इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि का बाबा महाकाल की तस्वीर और दुपट्टा भेंटकर सम्मान भी किया गया। जानकारी हो कि आर एन रवि वर्तमान में तमिलनाडु के राज्यपाल हैं। लेकिन इससे पहले वह वर्ष 2019-2020 में मेघालय और वर्ष 2020 से 2021 तक नागालैंड के भी राज्यपाल रह चुके हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

51 minutes ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

1 hour ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

1 hour ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

1 hour ago