नींद में खलल चाची ने 2 साल की बच्ची को मार डाला

जबलपुर
 मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक महिला ने अपनी 2 साल की भतीजी को इसलिए मौत की नींद सुला दिया क्योंकि उसने सोने में बाधा उत्पन्न की। घटना हनुमानताल थाना क्षेत्र के राजीव नगर की है। आरोप है कि भतीजी एलिजा चाची अफसाना को सोने नहीं दे रही थी, जिससे अफसाना ने बच्ची का मुंह तकिये से दबा दिया और शव को सोफे के नीचे छिपाया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसने हत्या का जुर्म कबूला है।

पुलिस की जांच में हुआ वारदात का खुलासा

 16 अक्टूबर की दोपहर से एलिजा घर से गायब थी। ढूंढने पर बच्ची नहीं मिली तो पिता मोहम्मद शकील ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए घर में छानबीन के बाद आसपास लगे CCTV फुटेज देखे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने दोबारा घर की तलाशी ली तो सोफे के नीचे से बच्ची का शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह दबाने से मौत की पुष्टि हुई है।

कैसे दिया हत्या को अंजाम?

पुलिस ने बताया कि मोहम्मद शकील के साथ घर में उनका भाई और उसकी पत्नी अफसाना रहती हैं। सोमवार को अफसाना के कमरे में एलिजा ने खाना खाया। पुलिस को बताया कि नींद आने के कारण अफसाना ने एलिजा को उसकी मां के पास भेजा, लेकिन वह नहीं गई। इस पर उन्होंने एलिजा को थप्पड़ मारा। एलिजा के रोने पर अफसाना ने मुंह तकिये से दबाया, जिससे उसकी मौत हो गई। डर से उसने शव सोफे के नीचे छिपा दिया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

1 hour ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

2 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

2 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

2 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

2 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

2 hours ago