मध्यप्रदेश

MP : उज्जैन के 32 नाको से पहरेदारी, अवैध शराब, मादक पदार्थ, नगदी ले जाने वालों पर रखी जा रही पैनी नजर

विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है। आगर रोड, इंदौर रोड, मक्सी, देवास, बड़नगर, उन्हेल मार्ग के अलावा जिले की सीमा जहां-जहां अन्य जिलों से लगती है वहां पुलिस ने चेकिंग पाइंट बनाए हैं। ऐसे 32 स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां से अन्य जिलों से उज्जैन जिले में प्रवेश करते हैं। पुलिस ने 32 चेकिंग पाइंट बनाए हैं, जहां दिन-रात पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी लोगों को जांच के बाद ही जिले में प्रवेश दिया जा रहा है। पुलिस बल अवैध शराब, मादक पदार्थ, अवैध रूप से नकद ले जाने वाले लोगों पर नजर रख रही है। इसके अलावा चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रलोभन देने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही पुलिस ने पूरे जिले की सीमा सील कर दी है। जिलेभर के 32 नाकों पर दिन-रात आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। चुनाव के दौरान लोगों को प्रलोभन देने के लिए रुपये, शराब व अन्य वस्तु बांटने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। वहीं, ऐसे 35 लोगों को चिन्हित कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी कर दी गई है जिन्होंने पूर्व चुनावों में गड़बड़ी की थी। इसके साथ ही 203 संवेदनशील बूथों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था भी की जा रही है। बताया जा रहा है कि जिले में 1824 पोलिंग बूथ हैं। जिनमें से 203 संवदेनशील बूथ तथा 5 अति संवेदनशील बूथों पर विशेष बल तैनात कर व्यवस्था की जाएगी। जिससे की कोई भी इन बूथों पर किसी प्रकार की गड़बड़ी ना कर सकें। 

पुलिस ने 25 एसएसटी तथा 24 फ्लाइंग स्क्वाड बनाई है। एसएसटी की टीम 25 चौराहों व संवेदनशील क्षेत्रों में 24 घंटे तैनात रहकर नजर रख रही है। इसके अलावा फ्लाइंग स्क्वाड सूचना मिलने पर संबंधित क्षेत्र में जाकर कार्रवाई कर रही है। इन टीमों में 24 घंटे एक अधिकारी व चार कर्मचारी 8-8 घंटे की शिफ्ट में मौजूद हैं।
kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाना हमारा लक्ष्य : राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा

छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाना हमारा लक्ष्य : राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष  गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव…

23 minutes ago
शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी…

48 minutes ago
सीधी के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दम्पति एवं दो बच्चों को त्वरित सहायता पहुँचाकर अस्पताल में भर्ती कराया

सीधी के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दम्पति एवं दो बच्चों को त्वरित सहायता पहुँचाकर अस्पताल में भर्ती कराया

भोपाल  सीधी जिले के थाना चुरहट क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

1 hour ago
इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल के ठिकानों पर छापा

इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल के ठिकानों पर छापा

इंदौर महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल पर लोकायुक्त पुलिस…

1 hour ago
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित प्रधानमंत्री गरीब…

1 hour ago
कटनी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, ऑटो से जा रही शिक्षिका बनी बदमाशों का निशाना

कटनी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, ऑटो से जा रही शिक्षिका बनी बदमाशों का निशाना

कटनी शहर के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के डन कालोनी मोड़ बरगवां में बुधवार की…

1 hour ago