बेमेतरा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के लिए 21 अक्टूबर को जारी हो गई है। आज कुल 9 प्रत्यासियो ने नामांकन प्रपत्र खरीदा। जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्र 68 साजा से 3 अभ्यार्थियो ने नामांकन पत्र लिए। वही विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा से 5 अभ्यार्थियो ने नामांकन लिए। विधानसभा क्षेत्र क्र. 70 नवागढ़ से 01 उम्मीदवार ने नामांकन प्राप्त किये। आज शनिवार को एक भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन प्रपत्र दाखिल नहीं किया गया।संयुक्त जिला कार्यालय एवं कलेक्टोरेट में जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्र के नामांकन पत्र अलग-अलग कक्षो में विक्रय किये गये। कक्ष क्र. 31 में विधानसभा क्षेत्र साजा कक्ष क्र. 2 में विधानसभा क्षेत्र  बेमेतरा और कक्ष क्र. 6 में विधानसभा क्षेत्र नवागढ़ के नामांकन पत्र क्रय किये गये थे। इन्ही कक्षो में नामांकन  पत्र संबंधित क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर जमा करेगें। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *