देश-विदेश

UP : दुपट्टा खींचने से छात्रा की मौत मामले के एक और आरोपी का सरेंडर, दिनभर छिपाती रही पुलिस

छेड़खानी करते हुए छात्रा का दुपट्टा खींचने और उसके चलते हुई छात्रा की मौत के बहुचर्चित मामले में एक आरोपी फरहीन ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस के अनुसार फरहीन ही वह बाइक चला रहा था, जिस पर पीछे बैठे युवक ने दुपट्टा खींचा था। इस मामले में तीन नामजद आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। बताते चलें कि बीते 15 सितंबर को इंटरमीडियट की एक छात्रा जब अपनी चचेरी बहन के साथ स्कूल से साइकिल से घर जा रही थी तभी बाइक सवार युवकों ने छेड़छाड़ की। उसका दुपट्टा खींचने से वह असंतुलित होकर गिर पड़ी, जिसके बाद एक-एक कर दो बाइक ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत के बाद इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दो सगे भाइयों अरबाज और शहबाज तथा एक अन्य फैसल को गिरफ्तार कर लिया। बाद में फरार होने की कोशिश के बीच मुठभेड़ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। तीनों नामजद को जेल भेजने के बाद भी पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी रही। संदिग्धों की तलाश में मारे जा रहे छापों के बीच अब रामपुर बेनीपुर निवासी फरहीन ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। सीओ टांडा संजय नाथ तिवारी ने बताया कि फरहीन ही असल में बाइक चला रहा था। उसी की बाइक पर बैठे शहबाज ने दुपट्टा खींचा था। शहबाज को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सीओ ने कहा कि विवेचना चल रही है। कोई और नाम प्रकाश में आया तो निर्णय लिया जाएगा।छिपाती रही दिन भर पुलिसआरोपी के सरेंडर करने को हंसवर पुलिस दिनभर छिपाती रही। आरोपी ने किस कोर्ट में आत्मसमर्पण किया यह बताना तो दूर इसकी भी पुष्टि नहीं की कि सरेंडर हुआ है। मामले में विवेचना पर निगरानी की जिम्मेदारी संभाल रहे सीओ टांडा को भी शनिवार देर शाम तक सरेंडर की जानकारी नहीं दी गई। अन्य अधिकारियों को भी बताने की जरूरत नहीं समझी गई। थाने का सीयूजी और एसओ का निजी फोन उठा रहे पुलिस कर्मी कोई जानकारी देने से बचते रहे। देर शाम सीओ ने इतनी महत्वपूर्ण जानकारी साझा न करने पर थाने की पुलिस टीम को जमकर फटकार भी लगाई।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

1 hour ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

2 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

2 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

2 hours ago