भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा क्रमांक 17-सारंगढ और 43- बिलाईगढ़ के लिए रत्नेश कुमार सिंह को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है।
व्यय प्रेक्षक सिंह ने विश्राम गृह सारंगढ़ में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी की उपस्थिति में सारंगढ़ और बिलाईगढ़ विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में निर्वाचन कार्यों के संबंध में चर्चा की गई और कार्यों को सुचारू संचालन के लिए कार्ययोजना तैयार की गई।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश भारद्वाज, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मोनिका वर्मा, डॉ स्निग्धा तिवारी, एएसपी निवोदिता पाल, नोडल अधिकारी पंचायत हरिशंकर चौहान, जिला कोषालय अधिकारी चंद्रपाल सिंह ठाकुर, डीएसपी मनीष कुंवर, तहसीलदार एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नेत्रप्रभा सिदार, आयुष तिवारी, नायब तहसीलदार रूपाली मेश्राम आदि उपस्थित थे।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…