लखनऊ के बीकेटी में उड़ते हुए विमान से दो फ्यूल टैंक खेतों में गिर गए। टैंकों के गिरने से तेज धमाके की आवाज हुई। कौतूहलवश ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। राजधानी लखनऊ के बीकेटी स्थित गाजीपुर गांव में हवा में उड़ान भरते एक विमान से दो फ्यूल टैंक नीचे खेतों में गिर गए। ऊंचाई से गिरने के कारण जबरदस्त धमाके की आवाज आई जिसे सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान सहम गए।

मलबा खाली खेत में गिरने से किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। वहीं, उड़ते हुए विमान से अचानक गिरे फ्यूल टैंक पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

मामले की जानकारी पर मौके पर फोर्स के जवान और क्षेत्रीय पुलिसकर्मी पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *