भाजपा ने विधायक देवेंद्र वर्मा का टिकट काटकर, कंचन मुकेश तनवे को दिया

खंडवा

खंडवा में बीते 18 साल से विधायक रहे देवेंद्र वर्मा का टिकट काटकर इस बार पार्टी ने एक नए चेहरे को अपना प्रत्याशी बनाया है। टिकट कटने के बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र वर्मा बुधवार को पहली बार अपने समर्थकों के साथ ही मीडिया से भी रूबरू हुए। इस दौरान वे भावुक हो चले और फफक कर समर्थकों के बीच ही रोने लगे। उन्हें इस तरह रोते देखा उनके समर्थकों ने उनके आंसू पोंछे, और उनके समर्थन में नारे भी लगाए। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वे निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेंगे, तो उन्होंने कहा अभी वे कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे हैं।

खंडवा विधानसभा से बीते चार मर्तबा से खंडवा के विधायक रहे देवेंद्र वर्मा को इस बार भारतीय जनता पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। उनके स्थान पर पार्टी ने खंडवा से ही जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन तनवे को मैदान में उतारा है। टिकट कटने के बाद देवेंद्र वर्मा बुधवार को पहली मर्तबा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए थे। दशहरा मिलन के नाम पर आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच जब वे पहुंचे तो वे भावुक हो गए। यही नही उन्हें इस अवस्था में देखकर उनके समर्थक भी उनकी आंखों से आंसू पोंछते नजर आए। इसके बाद उन्होंने मीडिया से भी चर्चा की।

कंचन तनवे को भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है, और वह इस बार भी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने की बात कर रहे हैं। हालांकि देवेंद्र वर्मा की नाराजगी का खामियाजा तो पार्टी को उठाना पड़ सकता है।  

खंडवा विधानसभा से चार बार से खंडवा के विधायक रहे देवेंद्र वर्मा को इस बार भारतीय जनता पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। उनके स्थान पर पार्टी ने खंडवा से ही जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन तनवे को मैदान में उतारा है। टिकट कटने के बाद देवेंद्र वर्मा बुधवार को पहली मर्तबा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए थे। दशहरा मिलन के नाम पर आयोजित किये गए इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच जब वे पहुंचे तो वे भावुक हो गए। यही नही उन्हें इस अवस्था मे देखकर उनके समर्थक भी उनकी आंखों से आंसू पोंछते नजर आए। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से भी चर्चा की। फिलहाल देवेंद्र वर्मा ने मीडिया के सवालों पर जवाब तो दे दिए हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने एक चार मर्तबा के विधायक का टिकट काटकर यह संदेश देने का प्रयास किया है कि संगठन से बड़ा कोई नहीं है।

गौरतलब है कि राजनीतिक हल्कों में जो खबरें चल रही हैं, उसके मुताबिक देवेंद्र वर्मा के खिलाफ स्थानीय संगठन पूरी ताकत से खड़ा हुआ था। जिसका परिणाम यह हुआ कि उनका टिकट इस चुनाव में काट दिया गया। अब यह देखना होगा कि भारतीय जनता पार्टी के खंडवा विधानसभा के इस अभेद्य किले को यहां पार्टी बचाये रखने में कामयाब हो पाती है या उन्हें देवेंद्र वर्मा के समर्थकों का विरोध चुनाव में देखने को मिलेगा। हालांकि देखा जाए तो कंचन तनवे को भारतीय जनता पार्टी ने जब से अपना प्रत्याशी बनाया है, उसी समय से उनके समर्थन में पूरा संगठन और पदाधिकारी खड़े हुए हैं, और वह इस बार भी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने की बात कर रहे हैं। हालांकि आने वाली 17 तारीख को मतदान होना है, अब परिणाम वाले दिन ही तय होगा कि भारतीय जनता पार्टी के आला कमान के इस निर्णय से पार्टी को फायदा मिलता है या नुकसान।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

13 minutes ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

18 minutes ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

23 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

23 minutes ago
जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री

जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री

रायपुर  छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने…

48 minutes ago
स्वयं पोर्टल के कोर्स से विद्यार्थियों को मिलेंगे 40% तक क्रेडिट पॉइंट

स्वयं पोर्टल के कोर्स से विद्यार्थियों को मिलेंगे 40% तक क्रेडिट पॉइंट

भोपाल  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए महत्‍वपूर्ण निर्देश जारी…

58 minutes ago