पूर्व मंत्री मोती कश्यप के बगावती तेवर, निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी!

कटनी

 प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री और 2018 के चुनाव में बड़वारा से पराजित हुए मोती कश्यप भाजपा से बगावत करते हुए निर्दलीय मैदान में उतरने वाले हैं। उन्होने जिला निर्वाचन कार्यालय से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र प्राप्त कर लिया है। यशभारत से बातचीत में मोती कश्यप ने बताया कि वे कल या परसों नामांकन जमा करेंगे। मोती कश्यप के इस कदम से बीजेपी में भोपाल तक हड़कम्प की स्थिति है। अगर उन्होंने अपना फैसला नही बदला तो बड़वारा में भाजपा की जीत का रास्ता कठिन हो जाएगा। इसका असर आसपास की सीटों पर भी पड़ सकता है।

मोती कश्यप निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन जमा  पत्र करेंगे
पूर्व मंत्री मोती कश्यप ने इस बार भी बड़वारा सीट से बीजेपी की टिकट मांगी थी, लेकिन पार्टी ने उनकी जगह धीरेंद्र सिंह को प्रत्याशी बना दिया. अब मोती कश्यप ने बगावती तेवर अपना लिए है. उन्होने कटनी के जिला निर्वाचन कार्यालय से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र प्राप्त कर लिया है. मीडिया से बातचीत में मोती कश्यप ने कहा कि वे कल गुरुवार (26 अक्टूबर) या परसों शुक्रवार (27 अक्टूबर) नामांकन जमा करेंगे.

तो बड़वारा में बीजेपी की जीत का रास्ता कठिन हो जाएगा
मोती कश्यप के इस कदम से बीजेपी में भोपाल तक हड़कंप की स्थिति है. कहा जा रहा है कि अगर उन्होंने अपना फैसला नहीं बदला तो बड़वारा में बीजेपी की जीत का रास्ता कठिन हो जाएगा. इसका असर आसपास की सीटों पर भी पड़ सकता है. मोती कश्यप की गिनती मांझी समाज के बड़े चेहरे के रूप में होती है.  इस सीट पर मांझी समाज के तकरीबन 33 हजार वोट है. ऐसे में मोती कश्यप की नाराजगी बीजेपी को भारी पड़ जाएगी. कुछ दिनों पहले उनके पुत्र ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है.

बताया जा रहा है कि मोती कश्यप ने भाजपा से टिकट मांगी थी लेकिन पार्टी ने इस बार उनकी टिकट काटकर धीरेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। मोती कश्यप की गिनती मांझी समाज के बड़े चेहरे के रूप में होती है। अकेले बड़वारा क्षेत्र में लगभग 33 हजार मतदाता इस समाज के हैं। ऐसे में मोती कश्यप की नाराजगी भाजपा को भारी पड़ जाएगी। कुछ दिनों पहले उनके सुपुत्र ने भी बीजेपो से इस्तीफा दे दिया था।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में फैसला देते हुए राज्य सरकार के उस निर्णय…

25 minutes ago
स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

रायपुर  राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की…

1 hour ago
मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं…

1 hour ago
मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम…

1 hour ago
चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

कोरबा. छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…

1 hour ago
MP Weather Update: 35 जिलों में झमाझम बारिश, भोपाल-राजगढ़ वैकल्पिक मार्ग बंद; खजुराहो-मंडला में 4.2 इंच पानी

MP Weather Update: 35 जिलों में झमाझम बारिश, भोपाल-राजगढ़ वैकल्पिक मार्ग बंद; खजुराहो-मंडला में 4.2 इंच पानी

भोपाल आज कई जिलों में बारिश हो रही है। बड़वानी जिले के सेंधवा में हादसा…

2 hours ago