देश-विदेश

UP : स्कूली वैन बंबे पर पलटी, क्षमता से अधिक बैठे थे बच्चे, पांच छात्र घायल…एक की हालत गंभीर

सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह, तहसीलदार अशोक कुमार सिंह, भरथना पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। इन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना कर भरथना पुलिस को वैन को कब्जे में लेने और वैन चालक की तलाश करने के निर्देश दिए हैं।इटावा जिले में भरथना-पालीखुर्द मार्ग पर गुरुवार सुबह पौने सात बजे क्षमता से अधिक बच्चे लेकर जा रही स्कूली वैन बंबे पर पलट गई। हादसे में पांच छात्र-छात्राएं घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया। यहां एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।भरथना के मोहल्ला मोतीगंज में संचालित एक निजी स्कूल में लगी वैन बच्चों को लेकर सुबह पौन सात बजे जा रही थी। इस बीच ग्राम बरुआ पाली के पास वैन अनियंत्रित होकर बंबे में पलट गई। हादसा होते ही चीख पुखार मच गई। मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीणों की मदद से बच्चों को निकला गया।

हादसे में छात्र रितिक पुत्र अनिल कुमार निवासी ग्राम नगला भूपे, छात्रा नेहा पुत्री सर्वेश कुमार निवासी ग्राम नगला अजय, नव्या पुत्री रमेश चंद्र निवासी भानपुर घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया। इनमें से एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। वैन को कब्जे में लेने और चालक की तलाश के निर्देशसूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह, तहसीलदार अशोक कुमार सिंह, भरथना पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। इन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना कर भरथना पुलिस को वैन को कब्जे में लेने और वैन चालक की तलाश करने के निर्देश दिए हैं।
kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कम पानी एवं कम अवधि वाली फसलों का बढ़ाएं रकबा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कम पानी एवं कम अवधि वाली फसलों का बढ़ाएं रकबा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्राकृतिक खेती में बड़ा स्कोप है।…

8 minutes ago
रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा अनिवार्य: लोकेश कवाडि़या

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा अनिवार्य: लोकेश कवाडि़या

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा…

1 hour ago

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, भैरूघाट में अजनार ब्रिज की मरम्मत से घंटों फंसे वाहन

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, भैरूघाट में अजनार ब्रिज की मरम्मत से घंटों फंसे वाहन

धार   अगर आप राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-मुंबई हाईवे पर सफर कर रहे हैं और धामनौद इलाके…

2 hours ago
मोहन सरकार ने UCC कमेटी का कार्यकाल 26 जुलाई तक बढ़ाया, विधानसभा सत्र 24 जुलाई को होगा समाप्त

मोहन सरकार ने UCC कमेटी का कार्यकाल 26 जुलाई तक बढ़ाया, विधानसभा सत्र 24 जुलाई को होगा समाप्त

भोपाल मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) कानून अब विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में…

2 hours ago