नशा और इसके सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रायपुर की आजाद चौक थाना पुलिस ने प्रतिबंधित टेबलेट्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सैफ खान ऊर्फ छोटू को विवेकानंद आश्रम तिराहा के पास से गिरफ्तार किया उसके कब्जे से 80 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसन-10, बिक्री की रकम जब्त कर आजाद चौक थाना में नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

जानकारी के अनुसार 25 अक्टूबर को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत विवेकानंद आश्रम तिराहा पास दोपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति अपने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने की फिराक में घूम रहा है। थाना आजाद चौक पुलिस की टीम ने उक्त स्थान पर संदिग्ध की पतासाजी करते हुए उसे पकड़ा। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सैफ खान निवासी ईदगाहभाठा आजाद चौक रायपुर बताया। दोपहिया की तलाशी लेने पर डिक्की में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसन-10 बरामद हुई। प्रतिबंधित टेबलेट रखने के संबंध में सैफ खान से वैध दस्तावेज या अन्य कागजात नहीं दिखा पाया। जिस पर आरोपी सैफ खान उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 80 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसन-10, बिक्री रकम कीमती लगभग 4,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन क्रमांक सी जी/04/एम जी/7940 जुमला कीमती लगभग 60,000/- रूपये जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 351/2023 धारा 22(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी-
सैफ खान ऊर्फ छोटू पिता रमजान खान उम्र 22 वर्ष निवासी ईदगाहभाठा तुर्की तालाब के पास थाना आजाद चौक रायपुर।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *