Home » राजनांदगांव :  मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी मतदाता जागरूकता के लिए चिल्हाटी में निकली बाईक रैली

राजनांदगांव :  मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी मतदाता जागरूकता के लिए चिल्हाटी में निकली बाईक रैली

27/10/2023

-ऊर्जा एवं उत्साह के साथ बड़ी संख्या में भव्य बाईक रैली निकालकर दिया गया मतदाता जागरूकता का संदेश -अधिकारी एवं कर्मचारी ने बाईक चलाकर नागरिकों को मतदान के लिए किया प्रोत्सहित -बिहान समुह की महिलाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला एवं कलश रैली निकाल कर मतदाता जागरूकता का दिया संदेश मोहला 27 अक्टूबर 2023।  विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77 खुज्जी ब्लॉक अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी में मतदाता जागरूकता के लिए आज यहां ऊर्जा एवं उत्साह के साथ भव्य बाईक रैली निकाली गई। इस अवसर पर स्थानीय शासकीय हाई स्कुल मैदान से मतदाता जागरूकता हेतु नारा बोलते-बोलते पुरे चिल्हाटी का भम्रण कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित इस बाइक रैली में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों ने बाईक चलाकर नागरिकों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। बाईक रैली में युवाओं में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर स्वीप नोडल अधिकारी श्री हेमंत ठाकुर ने लोगों को मतदाता जागरूकता के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम में संकुल संगठन 38 गांव के 30 समुह के बिहान समुह की महिलाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा रंगोली, नारा लेखन, स्लोगन एवं कलश रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। स्वीप नोडल अधिकारी श्री हेमंत ठाकुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान में सभी नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि 7 नवंबर को होने जा रहे मतदान में भागीदार बनने  प्रेरित किया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अपने साथ ही अपने आस-पास के सभी नागरिकगण को मतदान के लिए प्रेरित करें। साथ ही निर्वाचन कार्य में अपनी सहभागिता देने आगे आयें। 80 वर्ष के दिव्यांग, बुजुर्ग, के लिए घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट के बारे मे जागरूक करें। उन्होने वहां उपस्थित बिहान समुह की महिलाओं से कहा कि अपने आस-पास के सभी लोगों को मतदान करने हेतु प्रोत्साहित करेंगे। अपने देश के लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने सभी को जागरूक कर मतदान दिवस को भयमुक्त एवं बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने आगे आयें। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के.के.बंजारे, जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रियवंदा रामटेके, बीएमओ अंबागढ़ चौकी श्री आर.आर. ध्रुव सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। -मतदाता परिचय पत्र नहीं होने पर 12 प्रकार के वैकल्पिक परिचय पत्र से भी कर सकते हैं, मतदान मोहला 27 अक्टूबर 2023। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन के अंतर्गत शतप्रतिशत मतदाताओं को मतदान करने प्रेरित किया गया है। विधानसभा निर्वाचन के अंतर्गत मतदाता परिचय पत्र नहीं होने की दशा में 12 प्रकार के वैकल्पिक परिचय पत्र से भी मतदान करने की व्यवस्था किया गया है। 12 प्रकार के वैकल्पिक परिचय पत्र में मनरेगा जॉब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी कियें गयें फोटो युक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों, डाकघर द्वारा जारी फोटो युक्त पासबुक, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों विधायकों, विधान परिषद सदस्यों को जारी कियें गयें सरकारी पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी कार्ड एवं प्रवासी निर्वाचकों को जो अपने पासपोर्ट में विवरण के आधार पर निर्वाचन नामावलियों में पंजीकृत है, मतदान केंद्र में केवल उनके मूल पासपोर्ट के आधार पर ही वोट कर सकेंगे। केवल उनके मूल पासपोर्ट के आधार पर ही वोट कर सकेंगे। -अमानक पाये जाने पर पौध संरक्षण औषधि का जिले में भंडारण एवं विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध  मोहला 27 अक्टूबर 2023। उप संचालक कृषि एवं अनुज्ञापन अधिकारी के द्वारा अमानक पाये जाने पर पौध संरक्षण औषधि का जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में भंडारण एवं विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिस्पेरीबेक सोडियम 10 प्रतिशत  (Bispyribac Sodium 10 % ) (डब्लु/वी एससी) निर्माता कंपनी (Moti Insecticide Pvt.Ltd.Karnal, Haryana) का चंद्रा कृषि केंद्र अंबागढ़ चौकी में मई 2023 में नमूना लिया गया था। जिसका आवसन तिथि अप्रैल 2025 अंकित था। जांच हेतु 9 लीटर नमूना लिया गया था। जांच में उक्त नमूना

Leave a comment