भोपाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज बैतूल जिले की घोडाडोंगरी विधानसभा में कांग्रेस उम्मीदवार राहुल उईके के समर्थन में की। वे भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार में हर वर्ग परेशान है। किसी को भी राहत नहीं हैं। ऐसी सरकार को बदलने का वक्त आ गया है। अब एक महीना और बचा है इसके बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार खुशहाली लेकर आने वाली है।

नाथ ने इस विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर में आयोजित सभा में कहा कि  कांग्रेस की सरकार आते ही किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। पांच हार्स पॉवर तक की पानी की मोटर का बिजली बिल नहीं आएगा। किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। कांग्रेस जो कहती है वह करती है। हमारी सरकार जब थी तक इस क्षेत्र के किसानों के भी कर्ज माफ किए गए थे। उन्होंने कहा कि अब फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। यह चुनाव किसी पार्टी या व्यक्ति का नहीं हैं यह चुनाव इस प्रदेश के भविष्य का है, किसानों के भविष्य का है। आदिवासियों के भविष्य का है।

कल प्रियंका गांधी की सभा
वहीं कल प्रियंका गांधी की भी सभा होने वाली है। प्रियंका गांधी दमोह में सभा करेगी। इस सभा में पीसीसी चीफ कमलनाथ सहित कांग्रेस के कई नेता शामिल रहेंगे। प्रियंका गांधी का बुंदलेखंड में पहला दौरा है। इससे पहले सागर में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सभा कर चुके हैं। मप्र का दमोह जिला बुंदेलखंड के अंतगर्त आता है। यहां पर वर्तमान में कांग्रेस के अजय टंडन विधायक हैं। पार्टी ने एक बार फिर से अजय टंडन पर भरोसा जताया है। साथ ही दमोह विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। यहां से बीजेपी ने पूर्व वित्त मंत्री जयंत कुमार मलैया को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *