भोपाल

कांग्रेस में केंद्रीय नेताओं की सभाओं का दौर नवम्बर में तेज होने जा रहा है। कांग्रेस के राष्टÑीय अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गांधी 4 से लेकर 9 नवंबर के बीच 6 सभाएं करेंगे। इस दौरान खड़गे महाकोशल में तीन और प्रियंका गांधी मालवा और विंध्य में मिलाकर तीन सभाएं करेंगे।

प्रियंका गांधी इससे पहले जबलपुर, ग्वालियर, मोहनखेड़ा और दमोह में सभाएं कर चुकी है। जानकारी के अनुसार खड़गे चार नवम्बर को प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे महाकोशल के कटंगी में सभा करेंगे। यहां से कांग्रेस के बोध सिंह भगत उम्मीदवार हैं। वहीं शाहपुर में भी उनकी सभा होगी, यहां से भूपेंद्र मरावी कांग्रेस उम्मीदवार हैं। डिंडौरी में भी खड़गे की सभा इसी दिन होगी। यहां से ओमकार सिंह मरकाम उम्मीदवार है। गौरतलब है कि बोध सिंह भगत भाजपा से हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

वहीं प्रियंका गांधी 8 और 9 नवंबर को दो दिन के दौरे पर मध्य प्रदेश में रहेंगी। आठ नवम्बर को वे इंदौर के सांवेर में सभा करेंगी। यहां से कांग्रेस ने रीना बोरासी को उम्मीदवार बनाया है। मालवा क्षेत्र की खातेगांव में दीपक जोशी के पक्ष में सभा करेंगी। इसके बाद अगले दिन वे रीवा में राजेंद्र शर्मा के पक्ष में सभा करेंगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *