भोपाल
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में नामांकन पत्र जमा करने वाले 3882 उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच के बाद 966 उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त कर दिए गए हैं अब केवल 2916 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इधर, प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि भोजपुर से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा, खरगापुर से भाजपा के राहुल सिंह लोधी और चुरहट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के नामांकन पत्रों पर आपत्तियां आने के बाद उनके विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निग आफिसरो ने तीनों के नामांकन पत्र होल्ड करते हुए उनको अपना पक्ष रखने का मौका दिया है।
रिटर्निंग आफिसर के स्तर पर ही इनकी सुनवाई और अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इन तीनों उम्मीदवारों के नामांकन पत्र फिलहाल होल्ड किए गए हैं। राजन का कहना है कि शपथ पत्र में कोई जानकारी खाली छोड़ देने पर तो रिटर्निंग आफिसरो उन्हें बताकर उसे भरवाता है लेकिन यदि शपथ पत्र में कोई जानकारी गलत दी गई है अपनी उम्र की अपनी संपत्ति की अपने आप अधिक प्रकरणों की जानकारी सही नहीं दी गई है तो उसे रिटर्निंग आफिसरोर ठीक नहीं करवाता है। शिकायतों की जांच के आधार पर इन मामलों में सुनवाई कर निर्णय लिया जाता है।
भोजपुर से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा का नामांकन कोर्ट केस छिपाने के चलते होल्ड पर रखा गया है। वहीं, शरदेंदु तिवारी की शिकायत पर अजय सिंह का नामांकन अटका हुआ है। तिवारी ने शिकायत की है कि अजय सिंह ने अपनी और पत्नी की सही संपत्ति की जानकारी नहीं दी है। भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी के नामांकन पर कांग्रेस की चंदा गौर ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि राहुल सिंह लोधी की विधायकी हाई कोर्ट से शून्य घोषित हुई थी। सुप्रीम कोर्ट से सशर्त राहत पर हैं, ऐसे में उन्हें चुनाव का लाभ नहीं दिया जा सकता।
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सुजलॉन ग्रुप के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अजय कपूर ने…