Home » खैरागढ़ : जवानों ने ग्रामीणों साथ ली भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ

खैरागढ़ : जवानों ने ग्रामीणों साथ ली भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ

02/11/2023

गातापार जंगल कैंप में पदस्थ आईटीबीपी के जवानों ने ग्रामीणों संग भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ ली। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में गातापार जंगल कैम्प के जवानों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन 40वीं वाहिनी के कमांडेंट अनंत नारायण दत्ता के मार्गदर्शन में आयोजित किये जा रहे हैं। कार्यक्रमों के आयोजन में भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए सभी जवानों एवं ग्रामीणों द्वारा शपथ, फिट इंडिया फ्रीडम रन एवं क्विज का आयोजन किया गया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत भ्रष्टाचार उन्मूलन कार्यक्रम को सभी नागरिकों तक पहुंचाने का उद्देश्य बताते कैम्प कमांडर श्याम भट्ट ने समाज में भ्रष्टाचार के कारण होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत न देने और न ही रिश्वत लेने के लिए लोगों को समझाया गया। श्याम भट्ट ने बताया कि सप्ताह भर चलाए जाने वाले इस अभियान में अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को जागरूक किया जाएगा।

Leave a comment