Home » धमतरी : आबकारी ने जप्त की अवैध शराब

धमतरी : आबकारी ने जप्त की अवैध शराब

04/11/2023

धमतरी कलेक्टर रघुवंशी के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी प्रभाकर शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।इसी कड़ी में  गत दिनों आबकारी अमला ने 1 गैर जमानतीय प्रकरण कायम किया गया, जिसमें जप्त मदिरा – 30 पाव देशी प्लेन,14 पाव मसाला व 3 नग हंटर बीयर (कुल 47 नग) शामिल है। साथ ही आरोपी दानीटोला वार्ड निवासी 47 वर्षीय आसकरण साहू के विरुद्ध  प्रकरण- 34(2),59(क) पंजीबद्ध किया गया। कार्यवाही के दौरान आबकारी उप निरीक्षक निशांत साधु, प्रद्युमन नेताम सहित आबकारी अमला मौजूद  रहा।

Leave a comment