भाजपा राष्ट्रहित और कांग्रेस परिवारवाद के लिए काम कर रही : पीयूष गोयल

इंदौर
मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में दो पार्टियां मैदान में हैं। भाजपा और दूसरी कांग्रेस, भाजपा राष्ट्र्र हित और कांग्रेस परिवाद के लिए काम कर रही है। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ अपने बेटों को सेट करने में लगे हुए हैं।  कांग्रेस आपस में कुर्ताफाड़ राजनीति कर रही है, जिसे जनता देख रही है, इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी फिर से जनता के आशीर्वाद से सरकार बना रही है। यह बात केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल ने रविवार को इंदौर के अभय प्रशाल स्थित संभागीय भाजपा मीडिया सेंटर पर पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि इंदौर की जनता ने सामूहिक प्रयास से स्वच्छता में 6 बार इंदौर ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। और यह इंदौर की जनता की जनभागीदारी से ही संभव हुआ है, एक साफ सुथरा शहर ही उद्योग कार्यक्षेत्र हेतु केंद्र बनता है और उद्योग को बढ़ावा देता है। डबल इंजन की सरकार ने गरीब कल्याण की नीतियों और योजनाओं को संचालन किया।

केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन की सरकार गरीबों के कल्याण के लिए नीतियां और योजनाओं का संचालन कर रही है। बीते 18 वर्षों में जनता के सहयोग से बीमारु राज्य कहा जाने वाले मध्यप्रदेश को आज  भाजपा सरकार ने विकसित राज्य बनाया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण, बेटियो व बहनों को शिक्षा, कौशल विकास एवं 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जो ऐतिहासिक नीव रखी है, उससे आर्थिक क्षेत्र में महिलाओ का नेतृत्व का प्रभाव देश की जीडीपी पर भी उज्ज्वल रूप से दिखेगा। उन्होंने कहा कि जी-20 में विश्व भर से आए प्रतिनिधियों ने विश्व और केंद्र में इंदौर की विशेष चर्चा की।

श्री गोयल ने कहा कि इंदौर शहर की एक विशेष पहचान है इंदौर उद्योग ही नही आस्था का भी स्तंभ है। मध्य प्रदेश में महाकाल लोक का निर्माण सिर्फ मंदिर का निर्माण ही नहीं, आस्था की मजबूती के साथ पूरे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा दिया है। उन्हांने कहा कि वंदे भारत से रेल कनेक्टिविटी में बहुत सुधार हुआ हैं, मध्यप्रदेश की जनता के विकास हेतु संपूर्ण मध्यप्रदेश में कई कल्याणकारी काम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने कामों का लेखाजोखा लेकर पुनः जनता का आशीर्वाद लेने के लिए उतरे हैं और हमें पूर्ण विश्वास है कि जनता भाजपा की फिर से सरकार बनाएगी।

मध्यप्रदेश की जीडीपी में 18 गुना बढ़ोत्तरी हुई
केंद्रीय मंत्री श्री गोयल ने कहा कि मुख्य्मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में अन्य प्रदेश की तुलना में 18 गुना जीडीपी की बढ़ोतरी हुई है। मध्यप्रदेश में उद्योग हेतु अमन, शान्ति एवं चैन का वातावरण देखने को मिलता हैं। इंदौर में खिलोने, वस्त्र, फर्नीचर, आईटी सेक्टर और टीसीएस जैसी बड़ी-बडी कंपनिया युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान कर रही हैं। श्री गोयल ने मध्यप्रदेश की उत्तम गुणवत्ता के गेहूं की प्रशंसा करते हुए मध्यप्रदेश के किसानों को साधुवाद दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘एमपी के मन में मोदी जी हैं और मोदी जी के मन में एमपी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की बहनों से भाई और मामा जी के रिश्ते को बखूबी निभाया है, मध्यप्रदेश का हर परिवार विकास से जुड़े यही हमारी सरकार की उपलब्धि है।

इस अवसर पर सांसद श्री शंकर लालवानी, चुनाव संचालन समिति के नगर संयोजक श्री बाबू सिंह रघुवंशी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री दीपक जैन टीनू, प्रदेश प्रवक्ता श्री गोविंद मालू, श्री नरेंद्र सलूजा, श्री आलोक दुबे, प्रदेश मीडिया टीम सदस्य श्री प्रेम व्यास, जिला मीडिया प्रभारी श्री रितेश तिवारी, सह मीडिया प्रभारी श्री नितिन द्विवेदी, ग्रामीण जिला मीडिया प्रभारी श्री वरुण पाल उपस्थित थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : सरकार से 7 लाख की सहायता जारी, हृदय रोगी बच्चे को मिली नई जिंदगी …

CG : सरकार से 7 लाख की सहायता जारी, हृदय रोगी बच्चे को मिली नई जिंदगी …

बिलासपुर। समय पर बीमारी की पहचान और त्वरित चिकित्सा सहायता किसी बच्चे की जिंदगी बचा…

12 minutes ago
CG : जागेश्वर यादव का जीवन सेवा, समर्पण और मानवता का उच्चतम आदर्श : टंक राम वर्मा …

CG : जागेश्वर यादव का जीवन सेवा, समर्पण और मानवता का उच्चतम आदर्श : टंक राम वर्मा …

रायपुर । राजस्व व उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा से लेखक डॉ. लोकेश पटेल ने…

17 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री 5 जून को श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित …

CG : मुख्यमंत्री 5 जून को श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित …

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जून को दोपहर 2.30 बजे न्यू सर्किट हाउस,…

35 minutes ago
CG : नशा पर कबीरधाम पुलिस का बड़ा प्रहार: संदिग्ध इलाकों में दबिश, गांजा-शराब जप्त …

CG : नशा पर कबीरधाम पुलिस का बड़ा प्रहार: संदिग्ध इलाकों में दबिश, गांजा-शराब जप्त …

कवर्धा । जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने कबीरधाम पुलिस लगातार…

45 minutes ago
CG : बरसात से पहले कवर्धा नगर पालिका ने कसी कमर, सफाई अभियान जारी …

CG : बरसात से पहले कवर्धा नगर पालिका ने कसी कमर, सफाई अभियान जारी …

कवर्धा । नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा आगामी वर्षाऋतु को ध्यान में रखते हुए शहर…

50 minutes ago
CG : 108 सरकारी स्कूल बनेंगे उत्कृष्ट विद्यालय, DPI ने मांगी स्टाफ और संसाधनों की रिपोर्ट …

CG : 108 सरकारी स्कूल बनेंगे उत्कृष्ट विद्यालय, DPI ने मांगी स्टाफ और संसाधनों की रिपोर्ट …

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा…

56 minutes ago