भोपाल के एक दैनिक समाचार पत्र में

भोपाल

भोपाल के एक दैनिक समाचार पत्र में 5 नंवबर को "नरेला की वोटर लिस्ट में गड़बड़झाला एक मतदाता का दो-दो जगह नाम" शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया। खबर संज्ञान में आने के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा मामले की जांच कराई गई। जांच उपरांत खबर सही नहीं पाई गई।

जाँच उपरांत खबर कि यह है वस्तुस्थिति:

             मतदान केन्द्र क्रमांक 112 में सीरियल क्रमांक 492 में उषा देवी कोरी, पति जयप्रकाश कोरी मकान नम्बर 128 नाम दर्ज है और सीरियल क्रमांक 493 में यह नाम विलोपित है।

             मतदान केन्द्र क्रमांक 125 में सीरियल क्रमांक 549 में सचिन सिंह पिता प्रकाश खंडेलवाल नाम दर्ज है और 548 में यह नाम विलोपित है।

             मतदान केन्द्र क्रमांक 131 में सीरियल क्रमांक 324 में नितिन वर्मा पिता सुरेश वर्मा नाम दर्ज है और 323 में यह नाम विलोपित है।

             मतदान केन्द्र क्रमांक 149 में सीरियल क्रमांक 603 में कपिल चिडार पिता विजय चिडार नाम दर्ज है और सीरियल क्रमांक 604 में यह नाम विलोपित है।

मतदाता सूची में मतदाता का नाम 2 बार होने पर विलोपित कर दिया गया है। इससे स्पष्ट होता है कि मतदाता का नाम वैध रूप से एक ही स्थान पर है एवं वह एक ही बार मतदान कर सकेगा।

इसके साथ ही "इन मृतकों के भी वोट" संबंध में भी जाँच की गई। समाचार पत्र के अनुसार मृतक मतदाता रामकली पति बाबूलाल मतदाता क्रमांक 567883, रिहाना, आरिफ कुरैशी, मतदाता क्रमांक 567461, मो. मुस्लिम, पिता अयाज: मतदाता क्रमांक 2340214, रिहान पिता मोवजीर खान, मतदाता क्रमांक 567792, आरके गोयल पति बीएल गोयल मतदाता क्रमांक 250190 एवं गीता देवी गोयल पति आरके गोयल मतदाता क्रमांक 1250208 के नाम मतदाता सूची में दर्ज होना बताया गया है, लेकिन जांच उपरांत उन मतदाताओं का सीरियल नम्बर और ईपिक नम्बर का मिलान नहीं पाया गया।

इसके अलावा समाचार पत्र के अनुसार "जो दुनिया में नहीं, वे भी वोटर" शीर्षक से प्रकाशित नरेला विधानसभा की भाग संख्या 216 में दर्ज कई मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद भी उनके नाम रिकॉर्ड में दर्ज है। जिसकी वस्तुस्थिति के संबंध में भाग संख्या 216 की बीएलओं श्रीमती प्रीती ठाकुर ने स्पष्ट किया कि समाचार पत्र में उल्लेखित 363 मृत मतदाता वाला समाचार सही नहीं है।

  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल आशीष सिंह ने जिला निर्वाचन कार्यालय एवं लायंस इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित विशाल कार रैली को लाल परेड मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पूर्व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाकर सभी से मतदान करने की अपील की।

 रैली में जिला स्वीप नोडल अधिकारी ऋतुराज सिंह, एडीएम हरेन्द्र नारायण सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, लायंस इंटरनेशनल के सदस्य एवं बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन एवं कलेक्टर सिंह ने विंटेज कार में सवार होकर रैली में भाग लिया और मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए विट्ठल मार्केट पर समाप्त हुई।

 

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : कोसमर्रा के सूने मकान में हुई लाखों के चोरी का खुलासा, रायपुर के सराफा कारोबारी सहित तीन अरेस्ट …

CG : कोसमर्रा के सूने मकान में हुई लाखों के चोरी का खुलासा, रायपुर के सराफा कारोबारी सहित तीन अरेस्ट …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की…

8 minutes ago
CG : नवा तरिया और आजीविका डबरी से मजबूत होगा जल संरक्षण का आधार

CG : नवा तरिया और आजीविका डबरी से मजबूत होगा जल संरक्षण का आधार

मनरेगा के तहत 40 से अधिक तालाब और 300 डबरी निर्माण कार्यों से हजारों ग्रामीणों…

14 minutes ago
CG : ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को मिली नई मजबूती

CG : ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को मिली नई मजबूती

एमसीबी जिले में प्रतिदिन 20 हजार श्रमिकों को मिल रहा रोजगार, 12.83 करोड़ रुपये के…

21 minutes ago
CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

सुशासन तिहार 2026-639 से अधिक आवेदनों का हुआ निराकरण, हजारों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का…

29 minutes ago
CG : विधायक ने एक्सीडेंट देखकर रुकवाया काफिला, हाईवा में फंसे ड्राइवरों की बचाई जान …

CG : विधायक ने एक्सीडेंट देखकर रुकवाया काफिला, हाईवा में फंसे ड्राइवरों की बचाई जान …

रायपुर। जिले के गोबरा- नवापारा मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो…

31 minutes ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर 7 जून को निकलेगी “संडे ऑन साइकिल” रैली

CG : विश्व साइकिल दिवस पर 7 जून को निकलेगी “संडे ऑन साइकिल” रैली

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश देंगे नागरिक एमसीबी/ विश्व साइकिल…

34 minutes ago