राजनांदगाँव पेंड्री मेडीकल कॉलेज में सिटी स्कैन मशीन, एम. आर. आई मशीन एवं अन्य जीवन रक्षक उपकरण तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा ।

राजनांदगाँव में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण करेंगे ।

राजनांदगांव को संभाग बनाया जाएगा ।

बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन, बसंतपुर जिला अस्पताल से पेण्ड्री मेडिकल कॉलेज तक आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

राजनांदगांव में पूर्व की तरह विभिन्न शासकीय कार्यालयों की पुनर्स्थापना की जाएगी।

राजनांदगांव के आसपास नए सर्वसुविधायुक्त इंडस्ट्रीयल पार्क विकसित किये जाएंगे, जिससे नए उद्योगों एवं रोजगार को बढ़ावा मिलेगा ।

अतिरिक्त आर.टी.ओ ऑफिस को पूर्ण आर. टी. जो ऑफिस का दर्जा दिया जायेगा।

दिग्विजय स्टेडियम में खेलों के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मैच हो सके ऐसी सुविधाओं का

विस्तार किया जायेगा ।

रायपुर में मेट्रो रेल बनने पर उसे राजनांदगाँव तक लाने हेतु पहल करेंगे ।

मोतीपुर- तुलसीपुर रेल्वे अंडरब्रिज बनाया जायेगा

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में फ्लड लाइट लगाई जाएगी ।

सभी पात्र परिवारों को तत्काल प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी जाएगी।

खैरागढ़ रोड में रेल्वे ओवर ब्रिज पर बढ़ते यातायात दबाव को ध्यान में रखकर आवश्यकता अनुसार नव निर्माण कराया जाएगा।

ग्राम पारीनाला से नेहरू नगर तक सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा।

कैलाश नगर सोसाइटी में जमीन रजिस्ट्री की समस्या का निराकरण किया जाएगा।

ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में समुचित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

शासकीय शैक्षणिक संस्थानों के जर्जर भवनों का पुनर्निर्माण एवं सुविधाओं और व्यवस्थाओं को बेहतर कर शिक्षा के स्तर में उल्लेखनीय सुधार किया जायेगा ।

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए आवश्यकतानुसार मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा।

हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे

संकल्प पत्र

राजनांदगांव विधानसभा

सभी अटल आवास / बिहार, प्रधान मंत्री आवास, IHSDP आदि में सड़क, नाली, मकानों की मरम्मत कार्य एवं पानी, बिजली आदि की बेहतर व्यवस्था करायी जाएगी।

विभिन्न सामाजिक, सामुदायिक एवं महिला भवन निर्माण हेतु राशि का आवंटन किया जाएगा।

हल्दी बार्ड को सुरगी थाने से हटाकर बसंतपुर थाने में जोड़ा जाएगा। भंवरमरा जाने हेतु नए सड़क मार्ग पर निर्माण किया जाएगा।

कन्हारपुरी वार्ड में शामिलात चारागाह की जमीन का किया गया आबंटन निरस्त किया जाएगा तथा आगे किसी को आवंटित नहीं किया जाएगा।

धीरी तथा सिंघोला समूह नल-जल परियोजना में आवश्यकता अनुसार विस्तार किया जायेगा।

युवतियों एवं महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महिला प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की जायेगी, जिसमे उनके कौशल के अनुरूप व्यक्तिगत प्रशिक्षण दिया जायेगा एवं उनके उत्पादों

की बिक्री को प्रोत्साहित किया जायेगा।

जलसंवर्धन हेतु तालाबों व अन्य पारंपरिक जल स्त्रोतों की सफाई कर पुनर्जीवित करने की दिशा में कार्य किया जायेगा।

हरदी, सुरगी, कुम्हालोरी और अन्य सभी जर्जर सड़कों का तत्काल सुधार किया जाएगा।

विद्युत कटौती समाप्त की जाएगी तथा लंबित विद्युत कनेक्शन तत्काल किये जाएंगे।

गांव व शहर में आंतरिक सड़कों तथा नालियों का निर्माण एवं खराब सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा।

राजनांदगांव से रायपुर तक AC सिटी बस की शुरुआत करेंगे।

स्कूल एवं कॉलेज के रास्ते से दारू भट्टी बंद कराई जाएगी एवं गली गली बिक रही अवैध

शराब पर रोक लगाई जाएगी।

सड़कों को लावारिस मवेशियों से मुक्त करने हेतु समुचित व्यवस्था की जाएगी, गौशाला एवं ओपन कांजी हाउस का निर्माण किया जाएगा।

शहर के प्रमुख मार्गों एवं स्थानों को सी. सी. टीवी कैमरे से लैस किया जाएगा।

नवागांव सिंचाई परियोजना एवं भोथीपार बांध की राशि जो भूपेश सरकार वापस ले

गयी थी उसे पुनः आबंटित किया जायेगा।

संस्कारधानी में पिछले 5 वर्षों में बढ़े हुए अपराध, जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब पर नियंत्रण के लिए कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *