छत्तीसगढ़

कोरबा : युवक ने इंस्टा में युवती को लिखा I LOVE U, दोस्त ने पिता को बताया…फिर तोड़ दिया पैर

कोरबा में दो नाबालिगों की गहरी दोस्ती उस समय दुश्मनी में बदल गई, जब एक नाबालिग ने अपने दोस्त द्वारा किशोरी को इंस्टाग्राम में की गई टिप्पणी की जानकारी पीड़िता के पिता को दे दी। जिससे खफा दोस्त ने  बड़े भाई व दो अन्य लोगों के साथ मिलकर नाबालिग की बेरहमी से पिटाई कर दी। उस पर हॉकी स्टीक से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में नाबालिग का पैर फ्रैक्चर हो गया  सिर व कमर में भी गंभीर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया है।

घटना बालको थाना के तहत चेकपोस्ट भदरा पारा की है। यहां रहने वाला नाबालिग सुबह सबेरे टहलने निकला था। इसी दौरान उसकी मुलाकात बस्ती में ही रहने वाले आकाश यादव और उसके छोटे भाई से हो गई।उसने दो अन्य के साथ नाबालिग का रास्ता रोक लिया उससे गाली गलौच करते हुए जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान हॉकी स्टीक से पैर में कई वार कर दिए। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कर शांत कराया। 

घटना में  घायल पीड़ित को परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि घायल नाबालिग व आकाश के छोटे भाई के बीच गहरी दोस्ती थी। आरोपी आकाश के छोटे भाई ने एक किशोरी को इंस्टाग्राम में टिप्पणी कर दी, अपने दोस्त की करतूत की जानकारी घायल नाबालिग  पीड़िता के पिता को दी थी। उन्होंने आकाश के भाई को फटकार लगाई थी। इस बात को लेकर दोस्ती में दरार आ गई। घटना के बाद से आकाश और उसके छोटे भाई मौके की तलाश में थे। उन्होंने पुरानी रंजिश को लेकर नाबालिग पर हमला किया था। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

7 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

7 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

8 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

9 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

9 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

9 hours ago