दिपावली में आमजन को गुणवत्तायुक्त मिठाई एवं अन्य खाद्य सामग्रियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य
एवं औषधि प्रशासन जिला राजनांदगांव की टीम विभिन्न जगह पर दबिश देकर जांच पड़ताल कर रही है एवं आवश्यकता पढ़ने पर खाद्य सामग्रियों के नमूने भी संग्रहित कर रही है। त्योहारी सीजन आते ही विभिन्‍न गली मोहल्लो में अचानक मिठाई निर्माताओं को/ विक्रेताओं की तादाद बड़ जाती है, जिसकी निगरानी विभाग द्वारा की जा रही है। अब तक निरीक्षण के दौरान आशंका के आधार पर मोती स्वीट्स के मिठाई फैक्ट्री में दबिश देकर खोवा व कलाकंद, खंडेलवाल होटल से काजू कतली और मिल्क केक, जोधपुर स्वीट्स से खोवा आदि सहिंत लगभग एक दर्जन से ज्यादा खाद्य नमूने गुणवत्ता जांच हेतु लिए गए हैं। जांच के दौरान बड़े निर्माताओं एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से दबिश दी जा रही है तथा आवश्यकता अनुरूप साफ सफाई नहीं होने पर संबंधितों को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा गया है। जांच के दौरान बड़े मिठाई, निर्माता व ग्रामीण क्षेत्र में विशेष रूप से दबिश दी जा रही है। ज्ञात हो कि गत माह लिए गए बेसन के लड्डु व पेड़ा के नमुने फेल होने पर संबंधितों को सूचित कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही विवेचनधीन है। सभी मिष्ठान निर्माताओं को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि गुणवत्तायुक्त साफ सुथरी
मिठाईयों का ही विक्रय / भंडारण करे।

आम लोगो से भी अपील की जाती है कि चमकीली तड़क भड़क मिठाईयों के
उपयोग से बचें एवं गुणवत्ता संबंधी शिकायतें होने पर विभागीय कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। निरीक्षण व जांच कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *