0 चुनाव प्रचार के लिए खुज्जी भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता घासी  साहू दुर्ग ग्रामीण पहुंचे राजनांदगांव खुज्जी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता घासी  साहू दुर्ग ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी ललित चंद्राकर के पक्ष में समर्थन मांगते हुए ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम मचांदुर, रिसामा, मतवारी, चिरपोटी,कातरो आदि ग्रामो का  दौरा किया। इस दौरान वे जनता से मिलकर भाजपा की घोषणा पत्र ,15 वर्षों के कार्य और कांग्रेस सरकार के काम की तुलना कर समर्थन मांग रही हैं। प्रचार के दौरान खुज्जी भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता घासी साहू ने मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना किया और समस्त देश वासियों एवं क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।   उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता के लिए भाजपा मोदी की गारंटी लेकर आई है। गरीब, आदिवासी, महिला,बेरोजगार, युवा सबके हितों का ध्यान रखा गया है क्योंकि जनता  को भरोसा है तो बस मोदी की गारंटी पर। मोदी की गारंटी मतलब हर गारंटी के पूरा होने की गारंटी।इस दौरान गीता घासी  के साथ भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी जनता से समर्थन मांग रहे हैं। खुज्जी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता घासी साहू ने  आगे कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अटल बिहारी वाजपेई के देन है। साथ ही दुर्ग ग्रामीण  विधानसभा क्षेत्र में स्कूल ,भवन, सड़क ,पुल पुलिया सहित जितने भी विकास कार्य हैं सभी भाजपा सरकार की ही देन है। वर्तमान में कांग्रेस की लबरा सरकार सत्तासीन  है उन्होंने कहा कि दुर्ग विधानसभा में किसी प्रकार का कोई विकास कार्य नहीं हुआ है  श्रीमती गीता साहू ने  आगे कहा कि राज्य की सरकार को उन्होंने चार चिन्हारी संबोधित करते हुए कहा कि चार  चिन्हारी में चोरी, बेईमानी, भ्रष्टाचार व झूठ कांग्रेस की पहचान बनी गई है ।श्रीमती साहू ने कहा कि शराब बंदी को लेकर कहा कि भूपेश बघेल, राहुल गांधी द्वारा हाथ में गंगाजल लेकर पूर्ण शराबबंदी की घोषणा की गई थी लेकिन शराबबंदी के बजाय नकली शराब के साथ-साथ शराब की अवैध बिक्री में लगातार वृद्धि होती रही जिसके चलते छत्तीसगढ़ में हजारों लोगों की मौत लिवर, किडनी जैसे बीमारी से ग्रसित होकर हो  गई। वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जुआ सट्टा में हाथ होने का आरोप भी लगाया तथा कहा कि तभी तो महादेव एप में 508 करोड़ का घोटाला सामने आया है।ऐसी सरकार को अब सभी मिलकर उखाड़ फेंकना है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *