सेंधवा का सबसे पहले, अटेर के नतीजे सबसे बाद में

भोपाल

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2023 में इस बार अटेर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 38 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है यहां मतगणना के बाद नतीजे सबसे अंत में आने की संभावना है वहीं सेंधवा में केवल तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में है यहां के नतीजे सबसे पहले आने की संभावना है।

विधानसभा चुनाव में इस बार अटेर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 38 उम्मीदवार मैदान में इसके बाद सतना विधानसभा सीट पर 28 और भोपाल की नरेला विधानसभा सीट में 23 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। टीकमगढ़ में 22 और ग्वालियर ग्रामीण तथा सागर में 2121 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। जहां पर उम्मीदवारों की संख्या अधिक होगी मतदान केंद्रों की संख्या अधिक होगी और अधिक राउंड में गिनती की जाएगी वहां के नतीजे सबसे अंत में आएंगे और जहां सबसे कम राउंड में गिनती होगी, सबसे कम मतदान केंद्र होंगे वहां के चुनाव परिणाम सबसे पहले आएंगे।

मध्य प्रदेश के सेंधवा विधानसभा क्षेत्र में इस बार केवल तीन उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में है इसलिए यहां के मतों की गिनती तेजी से पूरी होगी और परिणाम भी सबसे पहले आएंगे। मध्य प्रदेश के कुरवाई, कसरावद,  सरदारपुर, गंधवानी, पानसेमल विधानसभा क्षेत्र में केवल चार-चार उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में इसलिए मत गणना वाले दिन यहां के परिणाम भी जल्दी आ सकते हैं। अनूपपुर, व्यवहारी, बिछिया, निवास, खिलचीपुर, सारंगपुर, हरसूद, पंधाना, तराना और रतलाम ग्रामीण में पांच पांच उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में है इसलिए इन स्थानों के परिणाम भी अपेक्षाकृत अन्य विधानसभा सीटों के जल्दी आएंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

6 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

7 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

7 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

7 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

7 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

8 hours ago