सीएम-वीडी से लेकर केंद्रीय मंत्रियों ने बांटी मतदाता पर्चियां

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा से लेकर कई केंद्रीय मंत्रियों ने मंगलवार को अलग-अलग क्षेत्रों में डोर टू डोर जनसम्पर्क किया। साथ ही मतदाता पर्ची का वितरण किया।

बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास के आसपास श्यामला हिल्स में मतदाता पर्चियों को वितरण किया। यह क्षेत्र दक्षिण पश्चिम विधानसभा में आता है। इस दौरान उनके साथ भगवान दास सबनानी भी मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत फूल माला पहनाकर किया। उन्होंने न सिर्फ पर्ची बांटी बल्कि यहां के भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदात करने की अपील भी की।
इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मतदाता भाई बहनों, बेटा बेटियो ंऔर मित्रों के बीच पर्ची बांटने का काम किया जा रहा है। पर्ची से मतदाताओं को जानकारी मिल जाती है कि उनका पोलिंग बूथ कौन सा है। हम सम्पर्क कर यह आग्रह कर रहे हैं कि वोट जरुर डालें। प्रदेश में हो रहे विकास के कामों को आगे बढ़ाने के लिए वे वोट करेंगे।

सीएम के बाद भोपाल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने हुजूर विधानसभा क्षेत्र के एयरपोर्ट रोड पर मतदाताओं को पर्चियां बांटी। इस दौरान उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इससे पहले उन्होंने दक्षिण पश्चिम विधानसभा के भीम नगर में डोर-टू-डोर सम्पर्क किया।
इन दोनों नेताओं के अलावा बैरसिया में राष्टÑीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, भोपाल दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, भोपाल उत्तर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पर्ची वितरण किया। वहीं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, वीरेंद्र खटीक, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भी पर्ची वितरण किया।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : कलेक्टर ने किया शौर्य चक्र से सम्मानित जिले के वीर जवान भोजराम साहू का सम्मान …

CG : कलेक्टर ने किया शौर्य चक्र से सम्मानित जिले के वीर जवान भोजराम साहू का सम्मान …

बालोद । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से शौर्य चक्र से सम्मानित होने वाले जिले…

4 minutes ago
CG : जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर की जा रही है निरंतर कार्रवाई …

CG : जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर की जा रही है निरंतर कार्रवाई …

बालोद । कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन,…

15 minutes ago
CG : किसानों को मिली राहत, पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मिलेगा यूरिया खाद …

CG : किसानों को मिली राहत, पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मिलेगा यूरिया खाद …

दुर्ग । राज्य सरकार के फैसले से जिले के किसानों को बड़ी राहत मिली है।…

30 minutes ago
छत्तीसगढ़ में मानसून होगा और सक्रिय, अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में मानसून होगा और सक्रिय, अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी

जगदलपुर. बस्तर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। सुबह से शुरू…

33 minutes ago
CG : शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं, लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें विद्यार्थी: लखन लाल देवांगन …

CG : शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं, लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें विद्यार्थी: लखन लाल देवांगन …

कोरबा । छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल…

38 minutes ago
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, कोर्ट की पुलिस को फटकार—’हर जगह दिख रहे, फिर मिल क्यों नहीं रहे?’

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, कोर्ट की पुलिस को फटकार—’हर जगह दिख रहे, फिर मिल क्यों नहीं रहे?’

 ग्वालियर  मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्वालियर की विशेष…

42 minutes ago