विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस और जिला निर्वाचन की टीम अलग-अलग जगहों पर पाइंट लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही है। टीम ने अब तक करीब एक किलो सोना, 25 किलो चांदी समेत तीन करोड़ 37 लाख के सामान और नकद जब्त किया है। पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले यह तीन सौ गुना से अधिक है। एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाता निडर और निष्पक्ष चुनाव डाल सके इसके लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही अलग-अलग जगहों पर पाइंट लगाकर जांच की जा रही है। पुलिस की टीम ने अब तक 228 मामले दर्ज किए हैं। इसमें 25 मामलों में एक करोड़ 19 लाख 21 हजार रुपये नकद जब्त किए गए हैं। आबकारी एक्ट के 172 मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें 14 हजार लीटर से अधिक शराब जब्त की गई है। पुलिस ने 76 किलो गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के 13 मामले दर्ज किया है। पुलिस की उड़नदस्ता टीम और पाइंट पर तैनात जवानों ने अलग-अलग जगहों पर घेराबंदी कर अब तक नौ सौ ग्राम से अधिक सोना और 25 किलो से अधिक चांदी की जब्ती की है।
साथ ही 12 मामलों में 78 लाख से अधिक की साड़ी और कपड़े जब्त कर दस्तावेज की जानकारी मंगाई गई है। वहीं, 2018 में आचार संहिता के दौरान पुलिस ने कुल तीन मामले दर्ज किए थे। दो मामलों में पुलिस ने एक लाख पांच हजार रुपये और एक मामले में 30 साड़ियों की जब्ती बनाई। आचार संहिता के दौरान संपत्ती और नशे के सामान पर कार्रवाई
मामले संख्या सामान का मूल्य नकदी 25 1,19, 21,090शराब 14, 273 लीटर 20,41,084गांजा 76 किलो 7,91,422
जेवर 911 ग्राम सोना,25 किलो चांदी 1,10,63,270कपड़े 12 मामले 78,85,123
राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम किए घोषित 5वीं…
दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ तस्करी मामले में आरोपियों को 2 वर्ष का सश्रम कारावास 10 वर्ष…
जगदलपुर. खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण…
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के पीएमश्री सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद पटेल को कलेक्टर ने कारण…
गरियाबंद। जिले के बजाड़ी गांव में एक दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन (खालखपरी) मिलने से वन विभाग…