भोपाल

कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं की निरंतर उपेक्षा कर रही है इससे नाराज होकर कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता कांग्रेस पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता छोड़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे है। कांग्रेस के नेतापूर्व मंत्री  जसवंत सिंह के सुपुत्र योगेंद्र रघुवंशी, बरेली  ने मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के समक्ष आज अपने कई समर्थकों सहित भाजपा ज्वाइन की।

भाजपा ज्वाइन करने के बाद  योगेंद्र ने कहा कि  वे मुख्यमंत्री  चौहान के कार्यों से प्रभावित हैं। कांग्रेस में निरंतर उपेक्षा के कारण भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता स्वीकार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री  चौहान ने रघुवंशी और उनके साथियों का भाजपा में स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि योगेंद्र रघुवंशी  कांग्रेस के नेतापूर्व मंत्री  जसवंत सिंह के सुपुत्र हैं। इस अवसर पर आदित्य सिंह,  सचिन सिंह ब्रजेश सिंह ,वैभव सिंह, बृजेश रघुवंशी, रवि रघुवंशी,सुनील ठाकुर,सतेंद्र सिंह,रिंकू सिंह आदि अनेक रघुवंशी समाज के जन प्रतिनिधि  उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *