घर के सामने गाली गलौज करने से मना करने पर बदमाश ने युवक पर धारदार वस्तु से हमला किया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। लिंगियाडीह रामनगर निवासी विकास उर्फ नानू सूर्यवंशी पिता शिवकुमार सूर्यवंशी (19) कारपेंटर है। जिम जाने के लिए उठा था।

चाय दुकान से चाय पीकर घर वापस आ रहा था। घर के सामने लिंगियाडीह काली मंदिर निवासी छोटा ब्लेड गाली गलौज कर रहा था। मना किया तो रोकने वाला कौन होता है कहते हुए उसका कालर पकड़ लिया और जान से मारने कि धमकी देने लगा साथ ही किसी धारदार वस्तु से गाल पर वार किया। इससे कटकर खून बहने लगा। मुन्ना साहू, गुलजार ने आकर बीच बचाव किया। घटना के बाद घायल ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *