महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा चुनाव की समीक्षा बैठक रखी. जहां चुनाव की समीक्षा की गई और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने और पार्टी के खिलाफ कार्य करने वाले दर्जनों कार्यकर्ताओं को ब्लॉक कांग्रेस पार्टी ने निष्कासित कर दिया है, जिसमें ब्लॉक सहित जिले और प्रदेश स्तर के नेता भी शामिल हैं. ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि, कुछ लोग पार्टी में रहते हुए पार्टी विरोध कार्य किए और विपक्षी पार्टी का समर्थन किया. कांग्रेस पार्टी ने उन पर कार्रवाई कर 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया है. जिनमें ब्लॉक कांग्रेस के पार्षद देवेश निषाद, पार्षद तरुण पांडे और कांग्रेस नेता राजा बग्गा शामिल हैं. वहीं जिला स्तर के जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत सोनी को निष्कासित करने का प्रस्ताव जिला कांग्रेस कमेटी को भेजा गया है. तो वहीं कांग्रेस नेत्री जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा पटेल, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मोहित ध्रुव और कांग्रेस पार्टी के अंकित बागबाहरा को भी निष्कासित करने ब्लॉक कांग्रेस ने प्रदेश नेतृत्व को प्रस्ताव भेजा गया है.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *