दमोह.
देश का सबसे बडा टाईगर रिजर्व मध्यप्रदेश के दमोह और सागर जिलों में अस्तित्व में आने लगा है। नौरादेही और रानीदुर्गावती अभ्यारण को मिलाकर अब एक कर दिया गया है और अब यह रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व के नाम से पहचाना जायेगा। दमोह जिले के जबेरा विधानसभा क्षेत्र का एक बडा भाग सिग्रामपुर जहां वीरांगना रानी दुर्गावती की राजधानी रही है, वन अभ्यारण के नाम से पहचाना जाता था। इसी से लगा हुआ सागर जिले का एक बडा भाग नौरादेही अभ्यारण के नाम से पहचाना जाता था। दमोह जिले का 582 स्रक्वॉयर किलोमीटर एरिया इसमें सम्मिलित होने के बाद यह 23 सौ स्क्वायर किलोमीटर हो जायेगा जो भारत में सबसे बड़ा टाईगर रिजर्व होगा।

दमोह के वनमंडलाधिकारी महेन्द्र सिंह उईके ने बताया कि दमोह वन मंडल सेंचुरी की यह भूमि हम नौरादेही अभ्यारण को हस्तांरित करने जा रहे हैं। दमोह जिले में 3 नई रेंज बनेंगी टाईगर रिजर्व का मुख्यालय दमोह जिले के जबेरा में बनाने के लिये प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 16 टाईगर यहां हैं। पर्यटकों के लिये विशेष सुविधाओं के साथ यहां एक टिकिट घर और रिजर्वेशन की सुविधा प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व बनने से पर्यटन के साथ ही रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *