ग्राम लाफिनकला में सोमवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक ने फिंगेश्वर पुलिस पर चोरी के मामले में एक लाख रुपए की मांग करने का जिक्र किया है. पुलिस के मुताबिक, जिसके घर में चोरी हुई उसने 15 हजार रुपए चोरी की बात कही, वहीं मृतक के परिजनों परिजनों का आरोप है कि मृतक को रविवार की सुबह फिंगेश्वर पुलिस को 20 हजार रुपए देना था, लेकिन उसी दिन सुबह उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

महासमुंद सिटी कोतवाली अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लाफिनकला में रविवार को गांव के राजाराम निषाद पिता विशाल निषाद 42 वर्ष नदी से लगे आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. ग्रामीणों ने इसकी सूचना महासमुंद पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस शव को नीचे उतारा और जेब की तलाशी ली तो पुलिस को तलाशी में सुसाइड नोट मिला. एएसआई अश्विनी मारकंडे ने उस सुसाइड नोट को पूरे गांव के सामने पढ़ कर सुनाया.

एएसआई अश्विनी मारकंडे ने बताया कि मृतक राजाराम निषाद ने लिखा कि फिंगेश्वर पुलिस द्वारा एक लाख मांग की गई है. मुझे फिंगेश्वर पुलिस द्वारा थाने बुलाया गया था. इस दौरान गांव के सरपंच (सरपंच पति नेतन पटेल) भी साथ था. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए महासमुंद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. इस दौरान महासमुंद पुलिस ने भी सुसाइड नोट को लेकर तत्परता दिखाई कि शव का पोस्टमार्टम होने से पहले सुसाइड नोट को जब्ती बना देने की बात कही.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *