Home » राजनांदगांव : 8 दिसंबर से 3 दिन नहीं चलेगी छत्तीसगढ़ व गोंडवाना एक्सप्रेस

राजनांदगांव : 8 दिसंबर से 3 दिन नहीं चलेगी छत्तीसगढ़ व गोंडवाना एक्सप्रेस

05/12/2023

छत्तीसगढ़ से आंध्रप्रदेश जाने वाली 8 ट्रेनें 6 दिसंबर तक कैंसिल, शादी सीजन में यात्री हो रहे परेशान मथुरा रेल मंडल में यार्ड रिमाडलिंग कार्य के चलते रेलवे ने बिलासपुर, रायपुर, नागपुर डिवीजन से गुजरने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को जनवरी और फरवरी में कैंसिल रखने का ऑर्डर जारी किया था। अब भोपाल मंडल में इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 8 दिसंबर से छत्तीसगढ़ और गोंडवाना एक्सप्रेस को तीन दिन कैंसिल रखने का आदेश जारी किया गया है। स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरने वाली इन दोनों प्रमुख ट्रेनों के तीन दिन कैंसिल होने से शादियों के सीजन में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 6 से 7 दिसंबर को कैंसिल की गई है। वहीं 8 एवं 9 को 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी। 6 से 8 दिसंबर तक तीन दिन 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी। 8 से 10 दिसंबर तक 18238 अमृतसर-कोरबा एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी। 6 से 8 दिसंबर तीन दिन 08210 बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल कैंसिल रहेगी। अमृतसर एवं निजामुद्दीन की दिशा में जाने दोनों प्रमुख ट्रेनों में बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। रेलवे ने इन ट्रेनों को जनवरी से दो माह के लिए कैंसिल करने का निर्णय लिया जिससे यात्री हलाका होंगे। अब टाइमिंग में थोड़ा सुधार होने के कारण मिली राहत सोमवार को रायपुर की दिशा में जाने वाली डाउन पुणे-हटिया 1 घंटे, जेडी पैसेंजर डेढ़ घंटे, इंटरसिटी डेढ़ घंटे, रायपुर एक्सप्रेस करीब 1 घंटे विलंब से चली। वहीं गोंदिया की दिशा में अप मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस 2 घंटे, आजाद हिन्द 3 घंटे, अहमदाबाद करीब 1 घंटे, जेडी पैसेंजर 1 घंटे विलंब से पहुंची। केवल आजाद हिन्द को छोड़ कर अन्य ट्रेनों की टाइमिंग में विगत दिनों के मुकाबले थोड़ा सुधार हुआ है। वहीं टाटा-इतवारी, भगत की कोठी कैंसिल चल रही है। बरौनी एक्सप्रेस का रास्ता कटनी और गोंदिया के बीच बदल गया है।

Leave a comment