मोहला 5 दिसंबर 2023 शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अंबागढ़ चौकी जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में कक्षा छठवीं के लिए कुल 39 सीट जिसमें 29 सीट अनुसूचित जनजाति के लिए, 07 सीट अनुसूचित जाति के लिए और अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 03 है। जिसमें कक्षा पांचवी में अध्ययनरत छात्राओं को 2024-25 में प्रवेश दिया जाना है। प्रवेश का विवरण निम्नानुसार है, प्रवेश फार्म वितरण तिथि 15.12.2023 से 15.01.2024 दोपहर 3:00 बजे तक वितरण किया जायेगा। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 15.01.2024 दोपहर 3:00 बजे तक जमा लिया जायेगा। प्रवेश परीक्षा की तिथि एवं समय 21.02.2024 दिन बुधवार समय 11:00 बजे से 12:30 तक निर्धारित किया गया है। आवेदन फार्म कार्यालयीन समय में संस्था से प्राप्त किया जा सकता है। प्रवेश फार्म विद्यार्थी स्वयं या पालक के द्वारा कार्यालय में जमा किया जा सकता है। आवेदन फार्म शुल्क 50 रूपये निर्धारित किया गया है। जिसकी रसीद दी जाएगी एवं संस्था से प्रदाय फार्म ही मान्य होगा, फोटोकॉपी मान्य नहीं होगा।
रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों…
धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर सतत…
बिलासपुर । सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर चकरभाठा पुलिस ने…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा दो कार्यालय सहायक कर्मचारियों के स्थानांतरण संबंधी…
बलौदाबाजार। एक महिला शिक्षिका की आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में…
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे. इससे पहले वह आज…