रायगढ़ जिले के नव पदस्थ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल अब सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को जनदर्शन के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनेंगे और निराकरण करेंगे। जनदर्शन कलेक्टर कार्यालय के सृजन सभाकक्ष में दोपहर 1 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आयोजित होगी। जिले के जनसामान्य अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर जनदर्शन में उपस्थित हो सकते है।
अपर कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने बताया कि अवकाश दिवस को छोड़कर सप्ताह के हर मंगलवार को कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समय-सीमा की समीक्षा बैठक होगी। जिसमें विभागीय योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सर्व विभाग प्रमुख कार्यालय के जिला स्तरीय अधिकारियों को अद्यतन विभागीय जानकारी के साथ निर्धारित समय-सीमा की बैठक एवं जनदर्शन में उपस्थित होने हेतु कहा है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल…
प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव गरीब परिवार…
भोपाल शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नगर निगम परिषद ने…
कोरबा. जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एक पटाखा गोदाम में बुधवार को…
भोपाल तबादला सीजन के बीच पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत सचिवों के स्थानांतरण…
रायपुर भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। देश की…