राजनांदगांव सीईओ जिला पंचायत अमित कुमार ने जिला पंचायत विकास निधि योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम अंडी में कच्ची सड़क जीर्णोद्धार कार्य चिददों से सोरीटोला पहुंच मार्ग के लिए 1 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। सीईओ जिला पंचायत ने स्वीकृत कार्य को समय-सीमा में गुणवत्तायुक्त पूर्ण करने के निर्देश दिए है।
