राजनांदगांव विद्या मितान अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष धर्मेंद्र दास वैष्णव ने कहा कि नई सरकार से आस बंधी हुई है। उनकी नियमितीकरण की मांग पूरी होगी। इस मांग पर लगातार संघर्ष किया था। उन्होंने कहा विद्या मितान अतिथि शिक्षक हाई और हायर सेकंडरी स्कूल में अध्यापन करा रहें है। नियमित करने की मांग विधानसभा में लगातार उठती रही लेकिन मांग पूरी नहीं हो सकी। विद्या मितान शिक्षकों ने लगातार हड़ताल की, निवेदन किया कभी मुंडन कराया कभी भीख मांग कर प्रदर्शन किया। विवश होकर अर्ध नग्न प्रदर्शन भी किया था। शिक्षिकाओं ने खून की चिट्ठी भेजी, राखी भेजी सुहागन होकर बाल दान किया था। लेकिन कांग्रेस सरकार ने अनदेखा किया। विद्या शिक्षकों को मात्र 20 हजार वेतन दिया जा रहा है। वहीं आत्मानंद के संविदा शिक्षकों को 38 हजार वेतन देकर सौतेला व्यवहार किया। वर्तमान सरकार से संगठन की आस बंधी है। सरकार हमारी मांगों और अपनी घोषणा पर खरा उतरेगी।
Home »



