राजनांदगांव खड़गांव पुलिस ने जंगल के रास्ते से मवेशियों को कत्लखाना ले जा रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 41 गौवंश जब्त किया गया है। खड़गांव पुलिस ने बताया कि उन्हें घोटिया- गोटुलमुंडा मार्ग से मवेशी तस्करी की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। जहां चार आरोपी मवेशियों को पैदल हांकेत हुए महाराष्ट्र के कत्लखाना लेकर जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी चिमनलाल रावटे, गुलाब मंडावी, यशवंत कलामे और कुमार नेताम को हिरासत में लिया। आरोपी कुल 41 मवेशियों को महाराष्ट्र लेकर जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
Home »




