छत्तीसगढ़

CG : जनशिकायतों का करें त्वरित निराकरण : कलेक्टर

कोण्डागांव कलेक्टर दीपक सोनी ने शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। गुरुवार को जिला कार्यालय के प्रथम तल स्थित सभा कक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करें। उन्होंने लोक सेवा गारंटी के तहत दी जाने वाली सभी सेवाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के लिए प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण पर भी जोर दिया। उन्होंने विधानसभा निर्वाचन के दौरान दिए गए दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए निष्पक्ष और निर्विवाद निर्वाचन के लिए अधिकारियों को बधाई दी।

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत कार्यों की गति बढ़ाने को कहा, जिससे लोगों को इस योजना का लाभ शीघ्र प्राप्त हो। उन्होंने नारायणपुर मार्ग निर्माण हेतु आवश्यक प्रक्रिया की गति बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने इसके साथ ही भारतमाला योजना के तहत सड़क निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने केशकाल मार्ग में वाहनों के खराब होने के कारण आवागमन के बाधित होने के कारण अनफिट वाहनों को घाट में प्रवेश न करने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घाट में प्रवेश के पूर्व सभी मालवाहक वाहनों की फिटनेस प्रमाण पत्र अवश्य देखा जाए।

कलेक्टर ने अवैध अतिक्रमण पर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। बड़े कनेरा मार्ग स्थित मदिरा दुकान के आसपास लगाई जाने वाले रेहड़ियों के कारण मार्ग में आवागमन में आ रही बाधा को हटाने के लिए दुकानों का संचालन हेतु स्थल निर्धारित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने शिक्षा, आदिम जाति कल्याण, महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी संस्थानों को शीघ्र तंबाकू मुक्त क्षेत्र बनाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी निर्माणाधीन कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए, जिससे लोगों को इन योजनाओं का बेहतर ढंग से लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा हेतु आवश्यक तैयारियों के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में वन मंडलाधिकारी एन गुरुनाथन, आरके जांगड़े सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

5 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

5 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

5 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

5 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

5 hours ago