छत्तीसगढ़

CG : समय पर काम शुरू नहीं करने वाले 42 ठेकेदारों को नोटिस जारी…

कांकेर शासन की महत्वाकांक्षी पेयजल योजना जलजीवन मिशन की जिले में भौतिक प्रगति की समीक्षा करने कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने गुरुवार को जिला स्तरीय समिति की बैठक ली। बैठक में उन्होंने योजनांतर्गत अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं करने वाले ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर सभी अप्रारंभ कार्यों को प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं सदस्य सचिव को 8 दिसम्बर को ही कोयलीबेड़ा क्षेत्र का स्थल निरीक्षण कर प्रगति से अवगत होकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया।

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में दोपहर 12.30 बजे आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा कि मिशन के तहत सबसे ज्यादा लंबित निर्माण कार्य कोयलीबेड़ा क्षेत्र में है, जबकि पेयजल की सर्वाधिक मांग इसी क्षेत्र के लोगों से आती है। उन्होंने कार्यपालन अभियंता को कल 08 दिसम्बर को कोयलीबेड़ा एवं अंतागढ़ क्षेत्र का सघन निरीक्षण कर मौके का मुआयना करने प्रतिवेदन प्रस्तुत करने तथा काफी समय से निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले ठेकेदारों को तत्काल नोटिस जारी करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही यह स्पष्ट तौर पर कहा कि नोटिस के बाद भी यदि ठेेकेदार के द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं किया जाता तो उनका कार्यादेश निरस्त किया जाए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि अगले सप्ताह से सभी विकासखण्डों में पेयजल योजनाओं के स्पॉट पर हर हाल में काम दिखना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने पूर्ण हो चुकी सभी योजनाओं का स्थानीय स्तर पर सत्यापन कर मिशन की साइट पर तत्काल जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में स्थित हैण्डपंपों का परीक्षण कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के लिए भी कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किया। बैठक में उपस्थित सहायक अभियंता क्रेडा सहित सभी सहायक अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारियों को मौके पर उपस्थित होकर कार्य प्रारम्भ कराने और कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध सख्ती से कार्रवाई करने के भी निर्देश कलेक्टर ने दिए।

बैठक में कलेक्टर ने जलजीवन मिशन के तहत विभिन्न पेयजल योजनाओं की विकासखण्डवार समीक्षा करते हुए अप्रारंभ निर्माण कार्यों को शुरू कराने संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। इसके पहले कार्यपालन अभियंता सह सदस्य सचिव बी.एन. भोयर ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि मिशन के तहत जिले में 301 निर्माण कार्य अप्रारंभ हैं, जिनमें से 259 नए हैं, जबकि 42 कार्य पुराने हैं। उन्होंने बताया कि धीमी कार्य-प्रगति वाले इन 42 ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तत्काल काम शुरू कराने के लिए निर्देशित किया गया है। बैठक में विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : कांदूल, भाठागांव, डोमा और दतरेंगा में अवैध प्लाटिंग वाले पुनः काबिज होने लगे …

CG : कांदूल, भाठागांव, डोमा और दतरेंगा में अवैध प्लाटिंग वाले पुनः काबिज होने लगे …

रायपुर। कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश एवं एसडीएम रायपुर के मार्गदर्शन में पिछले…

6 minutes ago
CG : डॉक्टर को तांत्रिक ने लगाया 40 लाख का चूना, भाई की मौत का राज जानने ठगी का शिकार …

CG : डॉक्टर को तांत्रिक ने लगाया 40 लाख का चूना, भाई की मौत का राज जानने ठगी का शिकार …

रायपुर। रायपुर में एक तांत्रिक द्वारा बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है।…

11 minutes ago
CG : जगदलपुर तक पुरी-कोरापुट स्पेशल ट्रेन का विस्तार करने की मांग …

CG : जगदलपुर तक पुरी-कोरापुट स्पेशल ट्रेन का विस्तार करने की मांग …

जगदलपुर। बस्तरवासियों की वर्षों पुरानी पुरी तक सीधी रेल सेवा की उम्मीद एक बार फिर…

15 minutes ago
CG : IPS ट्रांसफर लिस्ट जल्द …

CG : IPS ट्रांसफर लिस्ट जल्द …

रायपुर। प्रदेश में लंबे समय से प्रतीक्षित आईपीएस तबादला सूची 15 जुलाई से पहले कभी…

19 minutes ago
वन, वन्यजीव और पर्यावरण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए न्यायिक एवं प्रशासनिक समन्वय ज़रूरी

वन, वन्यजीव और पर्यावरण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए न्यायिक एवं प्रशासनिक समन्वय ज़रूरी

वन, वन्यजीव और पर्यावरण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए न्यायिक एवं प्रशासनिक समन्वय ज़रूरी…

32 minutes ago
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र अब और तेज गति से बढ़ेगा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र अब और तेज गति से बढ़ेगा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र अब और तेज गति से बढ़ेगा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य सरकार पर्यटन…

42 minutes ago