रेलवे ने इज्तिमा के अवसर पर वाडी-भोपाल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया

भोपाल

इंडियन रेलवे के तरफ से भोपाल में आयोजित मुस्लिम समाज के इज्तिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गाड़ी वाडी-भोपाल-वाडी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में शाहाबाद, कलबुर्गी, सोलापुर, कुर्दुवाडी, दौंड जंक्शन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड़, भुसावल, खंडवा और इटारसी स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 15 शयनयान श्रेणी, 02 एसएलआर सहित कुल 20 कोच रहेंगे.

सीपीआरओ राहुल श्रीवास्तव के मुताबिक गाड़ी संख्या 01331 वाडी-भोपाल स्पेशल ट्रेन 07 दिसम्बर 2023 को वाडी जंक्शन स्टेशन से 10.10 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन रास्ते में शाहाबाद, कलबुर्गी, सोलापुर, कुर्दुवाडी, दौंड जंक्शन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड़ स्टेशन पर ठहराव लेकर,उसी दिन रात्रि 23.10 बजे भुसावल पहुंचेगी. रात्रि 23.15 बजे भुसावल से प्रस्थान कर अगले दिन 01.57 बजे खंडवा पहुंचकर, 02.00 बजे खंडवा से प्रस्थान कर, 04.45 बजे इटारसी पहुंचकर, 04.50 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 06.45 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी.

इज्तिमा के अवसर पर चलाए जाएंगे स्पेशल ट्रेन

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01332 भोपाल-वाडी स्पेशल ट्रेन 11 दिसम्बर 2023 को भोपाल स्टेशन से 23.15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 00.50 बजे इटारसी पहुँचकर, 01.00 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 03.20 बजे खंडवा पहुँचकर, 03.23 बजे खंडवा से प्रस्थान कर, 04.55 बजे भुसावल पहुंचकर, 05.00 बजे भुसावल से प्रस्थान कर, मनमाड़, कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड, कुर्दुवाडी, सोलापुर, कलबुर्गी, शाहापुर स्टेशन पर ठहराव लेकर, 18.00 बजे वाडी जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी.

 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुस्लिम समाज के भव्य धार्मिक आयोजन इज्तिमा की शुरुआत होने को है. यह इज्तिमा केवल भोपाल शहर में ही होता है. इज्तिमा में देश-विदेश से जमातें आती हैं. इस इज्तिमा में धर्म की शिक्षा हासिल करने और सीखाने आते हैं. बता दें कि पूरी दुनिया में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में आयोजन होता है. 

इज्तिमा को ध्यान में रखते हुए इंडियन रेलवे की तरफ से एक अहम फैसला लिया गया है. इंडियन रेलवे ने इज्तिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाया जाएगा. इसके लिए इंडियन रेलवे ने निर्णय लिया है. श्रद्धालुओं के लिए वाडी-भोपाल-वाडी ट्रेन चलाई जाएगी. इस ट्रेन में कुल 20 कोच रहेंगे. 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

1 hour ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

2 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

2 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

2 hours ago