मुंह तो जनता काला कर चुकी, अब माफी मांग कर पापों का प्रायश्चित कर लें कांग्रेसी: डॉ. कैलाश जाटव

भोपाल
कांग्रेस के लोगों को अपने हाथों से अपने चेहरे पर कालिख पोतने की जरूरत नहीं है, उनका मुंह तो प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में काला कर ही चुकी है। अगर पार्टी की दुर्दशा देखकर उन्हें आत्मग्लानि हो रही है, तो वे प्रदेश की जनता से माफी मांग कर अपने पापों का प्रायश्चित कर सकते हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी अनूसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने मुंह काला करने के नाम पर कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया और दिग्विजय सिंह की नौटंकी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।

जिनके दिल काले, उन्हें मुंह काला करने की क्या जरूरत
डॉ. कैलाश जाटव ने कहा कि कांग्रेस के नेता अपना मुंह काला करें या न करें, प्रदेश की जनता यह बात भली भांति जानती है कि कांग्रेस के इन नेताओं के दिल ही काले हैं। सत्ता हासिल करने के लिए ये नेता कितने भी नीचे गिर सकते हैं। परिवारवाद, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और तुष्टिकरण इनके हथियार हैं। डॉ. जाटव ने कहा कि देश और प्रदेश में कई दशकों तक कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन उन सरकारों ने जनता की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए भी काम नहीं किए। अपने बेटे-बेटियों को स्थापित करने की चिंता में लगे ये नेता आम लोगों, गरीबों के बेटे-बेटियों के भविष्य से खिलवाड़ करते रहे। यही नहीं, बल्कि किसी भी तरह चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस के नेता जनता के साथ धोखाधड़ी से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में इन नेताओं को इनकी करतूतों की सजा दे चुकी है। अब अगर इन बड़बोले नेताओं में थोड़ी भी शर्म बाकी है, तो इन्हें सड़कों पर नौटंकी करने की बजाय सार्वजनिक रूप से प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए और बीते सालों में प्रदेश की जनता के साथ किए गए अन्याय तथा अपने पापों के लिए प्रायश्चित करना चाहिए।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

1 hour ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

2 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

2 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

2 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

2 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

2 hours ago