राजनांदगांव भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कमलेश सूर्यवंशी ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश से भय, भ्रष्टाचार का अंत हो गया है। कांग्रेस के अहंकार भरे कुशासन से जनता त्रस्त थी। 2018 में भाजपा सरकार जाने के बाद बगैर मायूसी के डॉ. रमन सिंह ने संगठन के हर एक कार्यकर्ता सहित जनता के लिए सतत प्रयासरत रहे। कोरोनाकाल के दौरान पीड़ितों के साथ खड़े रहे और स्वास्थ्य की चिंता की उन्हें घर तक दवा, ऑक्सीजन सिलेंडर, राशन सामग्री तक भिजवाया। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह कार्यकर्ताओं और जनता के सुख-दुख में लगातार खड़े रहे। समय-समय पर राजनांदगांव वासियों के साथ संपर्क में रहे और राजनांदगांव आते रहे। लोगों के समस्याओं को हर स्तर पर निराकरण किया। संगठन के हर वर्ग की बातें सुनी और उस पर अमल किया। सूर्यवंशी ने बताया कि उनके प्रभार क्षेत्र व अपने वार्ड के अंतर्गत आने वाले जमातपारा, लालबाग़, प्रभातनगर के बूथ क्रं. 110, 111, 112, 113 में रिकॉर्ड तोड़ 1843 वोटों से डॉ. रमन सिंह को बढ़त दिलाने में कामयाबी हासिल की है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *