राजनांदगांव विधानसभा चुनाव में जीत के बाद विधायक डॉ.रमन सिंह से मुलाकात करने जिले के पदाधिकारी राजधानी पहुंचे। वहां जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर ने कहा प्रदेश में बहुमत से भाजपा की सरकार बनने पर जनता में खुशी है। वहीं डॉ.सिंह ने ऐतिहासिक 45000 से अधिक मतों से जीत दर्ज की जिससे क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। उन्होंने राजधानी पहुंच कर डॉ. रमन सिंह से राजनीति एवं विकास को लेकर चर्चा की।उन्होंने कहा डॉ. रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में जो कल्याणकारी योजनाएं सफल रही निर्माण कार्य हुए उसे छत्तीसगढ़ की जनता कभी नहीं भूल सकती है। इस बार जनता ने उन्हें िवजयी बनाकर अपना आशीर्वाद दिया है। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, सचिन बघेल, राजेंद्र गोलछा, सावन वर्मा, बालचंद भंसाली, बंटी भाटिया, एमडी ठाकुर, रविंद्र वैष्णव, संजय लोहिया, योगेश खत्री सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
Home »






