Home » राजनांदगांव : भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने डाक से अमरजीत भगत को भेजी शेविंग किट

राजनांदगांव : भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने डाक से अमरजीत भगत को भेजी शेविंग किट

09/12/2023

प्रदेश में कांग्रेस सरकार नहीं आने पर पूर्व में प्रभारी मंत्री रहे अमरजीत सिंह भगत ने मूंछ मुड़ाने का बयान दिया था। इस बयान की याद दिलाते हुए शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपना कथन याद दिलाकर मूंछ मुड़वाने डाकघर के माध्यम से शेविंग किट भेजी है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा प्रदेश कि अधिकांश सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की और भाजपा की सरकार बनी है। ऐसे में अमरजीत सिंह भगत को अपने बयान को ध्यान में रख मूंछें मुड़वा लेनी चाहिए। इसी वजह से उनके लिए शेविंग किट भेजी जा रही है।

Leave a comment