नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के खुज्जी व मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के ऐतिहासिक विजय से उत्साहित जिला कांग्रेस कमेटी रविवार को जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान व आभार समारोह रखा है। जिला कांग्रेस कमेटी रविवार को जिले के शीर्ष नेताओं व संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में नए जिले के कांग्रेस के बूथ व सेक्टर अध्यक्ष के साथ-साथ अपने जोन व ब्लॉक अध्यक्ष व जीत में अहम भूमिका निभाने वाले कांग्रेसजनों का अभिनंदन करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में आयोजित इस सम्मान समारोह में सबसे पहले खुज्जी व मोहला-मानपुर के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक इन्द्रशाह मंडावी व भोलाराम साहू का जिले के कांग्रेसजन अभिनंदन करेंगे। मिशन 2023 की सफलता के बाद नवगठित जिले में मिशन 2024 की सफलता एवं विधानसभा चुनाव के तरह ही लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन दोहराने के लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं व विधायकों की मौजूदगी में रणनीति बनाई जाएगी। अभिनंदन समारोह दोपहर 12 बजे शुरू होगा: जिला कांग्रेस कमेटी के प्रथम अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने बताया कि रविवार को ब्लॉक मुख्यालय अंबागढ़ चौकी के वार्ड क्रमांक एक मेरेगांव में मिलींद रिसोर्ट में दोपहर 12 बजे से कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *