थाना मोहगांव में गांजा परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी मोहगांव धर्मेंद्र वैष्णव ने बताया कि 8 दिसंबर को सूचना के आधार पर थाना मोहगांव ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वह मोटरसाइकिल में भूरे रंग के बैग में गांजा लेकर साल्हेवारा की ओर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी पुष्पेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। चेकिंग के दौरान 4 किलोग्राम गांजा, मोटरसाइकिल, एक मोबाइल बरामद किया गया। ओरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *