राजनांदगांव शहर के कई हिस्सों में बिजली पोल की लाइटें बंद हो गई है। जिसकी शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं की जा रही है। इससे इन हिस्सों में शाम ढलते ही अंधेरा पसर रहा है। निगम प्रशासन ने दीवाली के पहले कुछ हिस्सों में लाइटों का मरम्मत किया था, लेकिन एक बार फिर ऐसी समस्या सामने आने लगी हैं। कई प्रमुख हिस्सों में और भीतरी सड़कों में ऐसी दिक्कत है। लेकिन सुधार को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
