जशपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला जशपुर डॉ० रंजित टोप्पो की अध्यक्षता में पी.सी.पी.एन.डी.टी.एक्ट अंतर्गत गठित जिला सलाहकार समिति की बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिला सलाहकार समिति के नोडल अधिकारी डॉ उदय भगत, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ ममता साय, शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ गौरव सिंह,जिला अभियोजन अधिकारी विपिन कुमार अन्य अधिकारी उपस्थित थे।बैठक में टिकेश्वर यादव को अघोरेश्वर गुरूदेव, एजी हॉस्पिटल एड रिसर्च सेंटर, पालीडीह (पत्थलगांव) एवं श्रीमति मेघा अग्रवाल को दिव्य मेडिकेयर हॉस्पिटल पत्थलगांव में संचालित किये जाने हेतु अल्दा सोनोग्राफी मशीन क्रय करने की अनुमति प्रदान करने संबंधित प्रस्ताव को कलेक्टर एवं जिला समुचित प्राधिकारी (पी.सी.पी.एन.डी.टी.). जिला जशपुर छ0ग0 के समक्ष प्रस्तुत किये जाने हेतु समिति द्वारा निर्णय लिया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *